TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ के धार्मिक स्थलों के विकास को 21 परियोजनाएं मंजूर

Table of Content

लखनऊ। लखनऊ मण्डल के अंतर्गत लखनऊ जनपद के अंतर्गत आने वाली विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन विकास के लिए 21 परियोजनाएं राज्य योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत की गयी है। इन योजनाओं को पूरा करने के लिए 3489 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभाओं में 21 परियोजनाओं के कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए यूपीएसटीडीसी तथा यूपीपीसीएल एवं सीएनडीएस व यूपी राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इन कार्यदायी एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें।
मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मलिहाबाद के शीतला माता मंदिर कटरा बाजार विकासखण्ड काकोरी के पर्यटन विकास के लिए 65 लाख रूपये, लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चौक स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 63 लाख रूपये, लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत करहेटा अम्बेडकर नगर वार्ड के प्राचीन शिव मंदिर के लिए 70 लाख रूपये, बीकेटी विधानसभा क्षेत्र स्थित मॉ कालिका देवी मंदिर के लिए 30 लाख रूपये, सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्री महादेव जलसाईं नाथ जी प्राचीन मंदिर के लिए 60 लाख रूपये की धनराशि से पर्यटन विकास कार्य कराये जायेगे।
मंत्री ने बताया कि सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में ज्वाला मॉ मंदिर बरिगवॉ एलडीए कालोनी कानुपर रोड लखनऊ के पर्यटन विकास हेतु 36 लाख रूपये, मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के घटघटा बाबा देव स्थान सालेह नगर मॉल के पर्यटन विकास हेतु 12 लाख रूपये, बीकेटी विधानसभा क्षेत्र में स्थित मा0 कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान के उच्चीकरण हेतु 327 लाख रूपये, मोहनलाल गंज में स्थित हुलासा खेड़ा के लिए 600 लाख रूपये, सरोजनीनगर लखनऊ में नौसेना सौर्य संग्रहालय के निर्माण हेतु 907 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चारबाग में स्थित रवीन्द्रालय के पर्यटन विकास हेतु 01 करोड़ रूपये, सरोजनीनगर कानपुर रोड बाराबिरवा स्थित संत रविदास मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 60 लाख रूपये, लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र इंदिरा नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 46 लाख रूपये, बख्शी तालाब के ग्राम कठवारा में ग्रामीण पर्यटन विकास हेतु 02 लाख रूपये, लखनऊ पश्चिम राजाजीपुरम स्थित श्रीराम सेवा समिति परिसर में यात्री सुविधा हेतु 145 लाख रूपये, बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र छोहरिया माता मंदिर चिनहट में पर्यटन विकास के लिए 86 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
इसी प्रकार लखनऊ सेन्ट्रल में श्री हनुमान छाछा कुआं मंदिर पर पर्यटन विकास के लिए 92 लाख रूपये, लखनऊ सेन्ट्रल स्थित बड़ी काली माता मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 170 लाख रूपये, मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में भुइयन देवी मंदिर में यात्री हाल के निर्माण हेतु तथा लैंड स्केपिंग आदि के लिए 68 लाख रूपये, लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र स्थित रूपपुर खदरा में स्थापित भगवान श्रीचन्द्र की तपोस्थली उदासीन महामंडल धाम में बहुउद्देशीय हाल आदि के निर्माण के लिए 50 लाख रूपये तथा सरोजनीनगर विधानसभा स्थित नौसेना सौर्य संग्रहालय के क्यूरेसम कार्य हेतु 500 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि राजधानी लखनऊ में अनेक दर्शनीय स्थल हैं। सालभर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। कुछ पर्यटक ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण करना चाहते हैं। इस दृष्टिकोण से लखनऊ के धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं एवं सौन्दर्यीकरण कार्य को प्राथमिकता दी गयी है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के साथ ही लोगों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.