लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 में आश्रयहीन योजना, भवानी मार्केट में दिनांक- 20 एवं 21 अप्रैल को 02 दिवसीय कैंप लगाया जा रहा है।
उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि डिफॉल्टर आवंटी इस अवसर का लाभ उठाकर कैंप में आकर ओटीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवंटियों की सुविधा के लिए विशेष कार्याधिकारी वंदना पाण्डेय की अध्यक्षता में कैंप में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। जिनके द्वारा आवंटियों को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ओटीएस-2026 के लिए प्राधिकरण भवन में स्थापित विशेष हेल्प डेस्क भी संचालित रहेगा। उप सचिव ने बताया कि ओटीएस के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी बकायेदार आवंटियों को दंड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज से छूट मिलेगी।
