TN

TotaRam News

What's Hot

ईरान को ट्रंप की खुली धमकी, डील नहीं तो पावर प्लांट और ब्रिज तबाह करने की चेतावनी

Table of Content

डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। सीजफायर उल्लंघन का आरोप ईरान पर लगाते हुए कहा है कि अगर डील नहीं की तो देश का हरेक पावर प्लांट और ब्रिज तबाह कर दिया जाएगा। ट्रंप ने यह बयान रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जारी किया। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को गोलीबारी की, जिसमें फ्रांसीसी जहाज और ब्रिटेन के एक मालवाहक जहाज को निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि यह सीजफायर समझौते का खुला उल्लंघन है।

इसके साथ ही ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता का भी जिक्र किया और कहा कि उनके प्रतिनिधि सोमवार शाम को पाकिस्तान जाएंगे। उन्होंने ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने के दावे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वास्तविक स्थिति अमेरिका की नाकेबंदी के कारण पहले से ही प्रभावित है और ईरान को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। ट्रंप ने सख्त लहजे में कहा कि अमेरिका एक “न्यायपूर्ण और उचित डील” दे रहा है और अगर इसे स्वीकार नहीं किया गया तो अमेरिका पिछले कई दशकों से न हो पाया काम इस बार कर दिखाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की शुरुआत फरवरी में तेहरान पर हवाई हमलों के बाद हुई थी। इसके बाद अस्थिर सीजफायर और पाकिस्तान की मध्यस्थता से बातचीत की कोशिशें की गईं, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकल सका है। सोमवार को इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत पर अंतरराष्ट्रीय नजरें टिकी हुई हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रेलवे व इंजीनियरिंग अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

डेस्क। भारतीय रेलवे के परिवीक्षाधीन अधिकारियों (2022 और 2023 बैच) और केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा (सड़क) के सहायक कार्यकारी इंजीनियरों (2021, 2022, 2023 और 2024 बैच) ने आज (20 अप्रैल, 2026) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।राष्ट्रपति ने इन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश के विकास के एक महत्वपूर्ण...

प्रधानमंत्री ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती के अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बसव जयंती के विशेष अवसर पर वे जगद्गुरु बसवेश्वर को तथा उनके अमर उपदेशों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसवेश्वर का न्यायपूर्ण समाज का विजन और लोगों को सशक्त बनाने के...

उधना में 23,000 से अधिक यात्रियों को सुविधा, रात में दो अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलेंगी

डेस्क। भारतीय रेलवे 2026 के गर्मियों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए और सुगम तथा सुविधाजनक यात्रा के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है। गर्मों की छुट्टियों के दौरान अपने गृह नगर जा रहे यात्रियों ने गुजरात के उधना रेलवे स्टेशन पर पश्चिमी रेलवे द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया...

विरासत और बुद्धिमत्ता का संगम: एआई के जरिए कारीगरों का सशक्तिकरण

डेस्क। समावेशी डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक अग्रणी कदम उठाते हुए, भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 2,500 से अधिक लाभार्थियों – जिनमें पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार शामिल हैं – को अपनी आजीविका और व्यावसायिक संभावनाओं को बेहतर बनाने हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के...

ईरान को ट्रंप की खुली धमकी, डील नहीं तो पावर प्लांट और ब्रिज तबाह करने की चेतावनी

डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। सीजफायर उल्लंघन का आरोप ईरान पर लगाते हुए कहा है कि अगर डील नहीं की तो देश का हरेक पावर प्लांट और ब्रिज तबाह कर दिया जाएगा। ट्रंप ने यह बयान रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.