TN

TotaRam News

What's Hot

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपर्णा यादव के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Table of Content

लखनऊ। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के खिलाफ हजरतगंज थाने में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहरीर दी है। मामला सपा-कांग्रेस का झंडा जलाने और कथित रूप से पार्टी का अपमान करने से जुड़ा है।
सपा नेताओं का आरोप है कि अपर्णा यादव ने विधानसभा के सामने पार्टी का झंडा जलाकर समाजवादी पार्टी का अपमान किया। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी देखी गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात अपर्णा यादव ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की थी।
महिला आरक्षण बिल पास न होने पर अपर्णा यादव ने विपक्षी दलों को ‘नारी विरोधी’ बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और झंडे जलाए थे। इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार समेत कई नेताओं ने हजरतगंज थाने पहुंचकर अपर्णा यादव के खिलाफ तहरीर सौंपी और कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नौसेना में शामिल हुआ डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट डीएससी ए 23

डेस्क। बंदरगाहों और तटीय जल में गोताखोरी (डाइविंग) अभियान के लिए डिज़ाइन किए गए पांच डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट-डीएससी परियोजना के चौथे जहाज़, डीएससी ए 23, 19 अप्रैल, 2026 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित टीटागढ़ में नौसेना में श‍ामिल किया गया। नौसेना के जहाजों/पनडुब्बियों के इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, हथियार प्रणालियों के रखरखाव और तकनीकी बुनियादी ढांचे...

लखीमपुर खीरी पर्यटन के लिए 483 लाख स्वीकृत

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत लखनऊ मण्डल के जनपद लखीमपुर खीरी के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की पर्यटन विकास की परियोजनाओं के लिए 662.21 लाख रूपये की धनराशि के प्रशासकीय स्वीकृत के सापेक्ष 07 परियोजनाओं के लिए 483 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसके लिए यूपीएसटीडीसी...

UPITS 2026 को बनाया जाएगा सशक्त सोर्सिंग प्लेटफॉर्म, विभागों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

लखनऊ। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को लोक भवन सचिवालय के सी-ब्लॉक स्थित सभा कक्ष में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की अद्यतन प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में इन्वेस्ट यूपी,...

आईएनएस सुदर्शनी मोरक्को के कैसाब्लांका से रवाना

डेस्क। भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, ने 18 अप्रैल 2026 को मोरक्को के कैसाब्लांका में अपनी सफल और सार्थक बंदरगाह यात्रा सम्‍पन्‍न की। यह यात्रा मौजूदा ‘लोकयान 26’ तैनाती के हिस्‍से के रूप में भारत-मोरक्को समुद्री साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।बंदरगाह यात्रा के दौरान आईएनएस सुदर्शनी...

प्रधानमंत्री ने उधमपुर बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर दुख जताया

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में हुए बस हादसे में जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से इस दुखद हादसे में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.