/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 13 की मौत, कई घायल

Table of Content

डेस्क। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में भीषण विस्फोट होने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई है। घटना की सूचना मिलते ही शिवकाशी, सत्तूर और आसपास के क्षेत्रों से दमकल व बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों को मिलाते समय हुई चूक के कारण यह विस्फोट हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री के चार कमरे पूरी तरह ध्वस्त हो गए। घटना के समय वहां लगभग 30 श्रमिक काम कर रहे थे और कई शव बुरी तरह झुलस जाने के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। यह हादसा मुथुमानिकम के स्वामित्व वाली ‘वनजा पटाखा निर्माण इकाई’ में हुआ।

प्रधानमंत्री ने हादसे पर शोक व्यक्त किया
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में हुआ हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और प्रार्थना की कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा:

“तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में हुआ हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मेरी प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं तथा मंत्रियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने को कहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

बलरामपुर, ग्वालियर और कोलकाता की दुःखद घटनाओं पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

दिवंगतों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद बलरामपुर एवं ग्वालियर में हुए सड़क हादसों तथा कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की दुःखद घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उप...

यूपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: किसानों के बच्चों को अब सालाना ₹60,000, छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

कृषि विश्वविद्यालय में 90 और महाविद्यालय में 30 विद्यार्थियों को सालाना ₹60 हजार की छात्रवृत्ति लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए कृषि शिक्षा में छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.