TN

TotaRam News

What's Hot

डॉ. श्रीवत्स कृष्णा ने हज 2026 की पहली उड़ान रवाना की

Table of Content

डेस्क। डॉ. श्रीवत्स कृष्णा, सचिव, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने आज सुबह 9:45 बजे दिल्ली से मदीना के लिए रवाना होने वाले हज यात्रियों के पहले विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रस्थान स्‍थल पर यात्रियों को संबोधित करते हुए सुगम, सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से परिपूर्ण यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
डॉ. कृष्णा ने हज यात्रियों को आश्वस्त किया कि भारत सरकार उनकी सुविधा और कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास और सऊदी अधिकारियों के साथ समन्वय से चिकित्सा सहायता और रसद सहायता सहित व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि हज यात्रा का सुगम अनुभव हो सके।


हज यात्रियों से बातचीत करते हुए सचिव ने हज प्रक्रिया को अधिक समावेशी, पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया का पूर्णतः डिजिटलीकरण, चयन में अधिक पारदर्शिता और प्रस्थान स्‍थल पर बेहतर सुविधाओं जैसे निरंतर सुधारों ने देश भर के हज यात्रियों के लिए हज यात्रा में सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार किया गया है।
प्रस्थान करने वाले हज यात्रियों ने सरकार की पहलों और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। सुदृढ़ बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी आधारित उपायों और निरंतर सुधारों से, हज 2026 भारतीय हज यात्रियों के समग्र हज यात्रा अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने के लिए तैयार है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रेलवे व इंजीनियरिंग अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

डेस्क। भारतीय रेलवे के परिवीक्षाधीन अधिकारियों (2022 और 2023 बैच) और केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा (सड़क) के सहायक कार्यकारी इंजीनियरों (2021, 2022, 2023 और 2024 बैच) ने आज (20 अप्रैल, 2026) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।राष्ट्रपति ने इन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश के विकास के एक महत्वपूर्ण...

प्रधानमंत्री ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती के अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बसव जयंती के विशेष अवसर पर वे जगद्गुरु बसवेश्वर को तथा उनके अमर उपदेशों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसवेश्वर का न्यायपूर्ण समाज का विजन और लोगों को सशक्त बनाने के...

उधना में 23,000 से अधिक यात्रियों को सुविधा, रात में दो अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलेंगी

डेस्क। भारतीय रेलवे 2026 के गर्मियों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए और सुगम तथा सुविधाजनक यात्रा के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है। गर्मों की छुट्टियों के दौरान अपने गृह नगर जा रहे यात्रियों ने गुजरात के उधना रेलवे स्टेशन पर पश्चिमी रेलवे द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया...

विरासत और बुद्धिमत्ता का संगम: एआई के जरिए कारीगरों का सशक्तिकरण

डेस्क। समावेशी डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक अग्रणी कदम उठाते हुए, भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 2,500 से अधिक लाभार्थियों – जिनमें पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार शामिल हैं – को अपनी आजीविका और व्यावसायिक संभावनाओं को बेहतर बनाने हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के...

ईरान को ट्रंप की खुली धमकी, डील नहीं तो पावर प्लांट और ब्रिज तबाह करने की चेतावनी

डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। सीजफायर उल्लंघन का आरोप ईरान पर लगाते हुए कहा है कि अगर डील नहीं की तो देश का हरेक पावर प्लांट और ब्रिज तबाह कर दिया जाएगा। ट्रंप ने यह बयान रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.