TN

TotaRam News

What's Hot

आंध्र प्रदेश में पोषण पखवाड़ा 2026 पर बच्चों की सहभागिता

Table of Content

डेस्क। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के ओंगोल प्रोजेक्ट में पोषण पखवाड़ा समारोह के तहत एक अनूठी पहल की गई जहां पूर्व स्कूली बच्चों ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान देने के साथ स्नातक दिवस समारोह में हिस्‍सा लिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों में कम उम्र से ही स्वस्थ खान-पान की आदतें विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान, छोटे बच्चों को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिसमें ताजी सब्जियों के सेवन के लाभ और परिरक्षक युक्त खाद्य पदार्थों से जुड़े संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी दी गई। रोचक गतिविधियों और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से बच्चों ने संतुलित आहार और प्राकृतिक, पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में अपनी समझ व्यक्त की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में सकारात्मक आहार संबंधी आदतों को बढ़ावा देने में देखभाल करने वाले लोगों और समुदाय को शामिल करना भी था।
स्नातक दिवस समारोह ने बचपन में दी जाने वाली प्रारंभिक शिक्षा को पोषण जागरूकता के साथ जोड़ने के लिए एक सार्थक मंच के रूप में काम किया, जो पोषण पखवाड़ा के उद्देश्यों के अनुरूप है। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करना और व्यावहारिक परिवर्तन को बढ़ावा देना है। पोषण अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय देश भर में बच्चों, महिलाओं और किशोरों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक भागीदारी और अभिनव दृष्टिकोणों पर लगातार ध्‍यान दे रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.