/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

ललित कला अकादमी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

Table of Content

लखनऊ। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन जयवीर सिंह के निर्देश एवं सतत मार्गदर्शन में प्रदेश में ललित कलाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रसार की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में के नारी शक्ति वंदन विधेयक से प्रेरित “कला नवाचार अभियान” संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज में समान भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि नारी सशक्तिकरण केवल नीतियों तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक स्तर तक प्रभावी रूप में पहुँचे। इसी सोच के अनुरूप यह अभियान महिलाओं की सृजनात्मक क्षमता को मंच प्रदान करते हुए उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाने का कार्य कर रहा है।
इस अभियान के माध्यम से नारी शक्ति वंदन विधेयक के प्रावधानों, उसके महत्व एवं महिलाओं के अधिकारों के प्रति जन-सामान्य में व्यापक जागरूकता फैलाना भी एक प्रमुख उद्देश्य है। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न स्थलों पर कला-आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिनमें वाराणसी के नमो घाट एवं प्रयागराज के संगम क्षेत्र में सैंड आर्ट वर्कशॉप तथा लखनऊ एवं अलीगढ़ में पेंटिंग कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। ये सभी आयोजन नारी सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ नारी शक्ति वंदन विधेयक के प्रति जन-जागरूकता को सुदृढ़ करेंगे।
इसी क्रम में अकादमी द्वारा अकादमी परिसर, लाल बारादरी भवन, ललित कला अकादमी, मार्ग कैसरबाग, लखनऊ में नारी स्वावलम्बन पर आधारित महिला चित्रकारों को आमंत्रित कर चित्रकला शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन आज दिनांक 17 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11ः30 बजे मुख्य अतिथि डॉ0 सृष्टि धवन, अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0 द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर किरण सिंह राठौर, सदस्य, राज्य ललित कला अकादमी, उ0प्र0 भी उपस्थित रहीं। अकादमी के निदेशक, अमित कुमार अग्निहोत्री द्वारा मुख्य अतिथि, सदस्य एवं कलाकारों का स्वागत किया गया।
यह शिविर दिनांक 17 से 19 अप्रैल, 2026 तक चलेगा। इस शिविर में प्रतिभागी महिला कलाकारों में पायल सिंह, इमिलिया मज, डॉ0 शगुफ्ता खानम (लखनऊ), मालविका कपूर (लखनऊ), डॉ0 दुर्गेश नन्दिनी शर्मा (गोरखपुर), भारती प्रजापति (झांसी), मानसी मोर्या (लखनऊ), प्रिया वर्मा (लखीमपुर खीरी), शिवांगी राज (सीतापुर), अंजनी वर्मा (सीतापुर), पद्मिनी मेहता (वाराणसी), वैश्वी बर्नवाल (वाराणसी), आशिता गुप्ता (वाराणसी), पायल चक्रवर्ती (प्रयागराज) आदि सम्मिलित हैं।
अकादमी के निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री ने अवगत कराया कि शिविर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक अकादमी परिसर, लाल बारादरी भवन, कैसरबाग, लखनऊ में संचालित होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

बलरामपुर, ग्वालियर और कोलकाता की दुःखद घटनाओं पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

दिवंगतों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद बलरामपुर एवं ग्वालियर में हुए सड़क हादसों तथा कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की दुःखद घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उप...

यूपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: किसानों के बच्चों को अब सालाना ₹60,000, छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

कृषि विश्वविद्यालय में 90 और महाविद्यालय में 30 विद्यार्थियों को सालाना ₹60 हजार की छात्रवृत्ति लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए कृषि शिक्षा में छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.