TN

TotaRam News

What's Hot

नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्त व्यवस्था, सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी से लैस

Table of Content

  • चार पालियों में होगी सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा, छह जनपदों में कड़े सुरक्षा इंतजाम
  • पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से होगी सहायक आचार्य परीक्षा
  • सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू
  • प्रेक्षकों की तैनाती के साथ परीक्षा पर कड़ी नजर, आयोग ने पूरी की तैयारी
  • अभ्यर्थी समय से पहुंचें केंद्र, निर्देशों का करें पालन

प्रयागराज/ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करते हुए उ०प्र० शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 51 सहायक आचार्य की लिखित परीक्षा 18 व 19 अप्रैल, 2026 को 04 पालियों में सम्पन्न होगी। आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशान्त कुमार, पूर्व आई०पी०एस० (सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०) द्वारा सभी 06 जनपदों आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी एवं गोरखपुर के कुल 53 परीक्षा केन्द्रों पर तैयारी की गहन समीक्षा की गयी जिसमें पाया गया कि सभी जनपदों के परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। प्रशिक्षण आदि किये जा चुके हैं। परीक्षा केन्द्रों के सभी कक्षों को एवं सभी महत्वपूर्ण हिस्सों को सी०सी०टी०वी० से आच्छादित कर जनपद के कंट्रोल रूम तथा आयोग के कमाण्ड एण्ड कंट्रोल रूम से जोड़ा जा चुका है। आयोग के कंट्रोल रूम से सभी केन्द्रों की कनेक्टिविटी का परीक्षण कर लिया गया है।
आयोग की ओर से इस परीक्षा के सघन अनुश्रवण की व्यवस्था की गयी है। आयोग स्तर से प्रत्येक जनपद के लिये एक-एक सदस्य को प्रेक्षक नामित कर जनपदों में भेजा गया है जिनके द्वारा आज ही अपने आवंटित जनपद में पहुँच कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर ली गयी। इसमें जनपद गोरखपुर में डा.कृष्ण चन्द्र वर्मा, प्रयागराज में डा. हरेन्द्र कुमार राय, वाराणसी में विमल कुमार विश्वकर्मा, आगरा में कीर्ति गौतम, मेरठ में प्रो. राधाकृष्ण एवं लखनऊ में योगेन्द्र नाथ सिंह प्रेक्षक नामित किये गये हैं।
शासन के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्रों के आप-पास निषेधाज्ञा लागू रहेगी। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण तथा उनकी निगरानी टीमों के द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर लगातार भ्रमण किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त फोर्स की तैनाती की जा रही है। संदिग्ध व असामाजिक तत्वों पर सख्ती से नजर रखने के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। नकल कराये जाने अथवा परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध कानूनी प्राविधानों के अन्तर्गत कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के द्वारा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाइस मोबाईल फोन आदि का प्रयोग कठोरता से प्रतिबंधित होगा।
आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार द्वारा सभी परीक्षार्थियों से अपील की गयी है कि वे समय से परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचे तथा प्रवेश पत्र में मुद्रित निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करें। शासन के निर्देशों के अनुरूप परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उनके हित में सुनिश्चित की गयी हैं। अभ्यर्थी किसी अफवाह अथवा बहकावे में न आयें, आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in एवं ‘X’ हैण्डल @upesscprayagraj पर सूचनाओं के संबंध में पुष्टि कर लें। आयोग इस परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष तथा शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए कृत संकल्पित है। अध्यक्ष जी के द्वारा सभी परीक्षार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की गयीं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.