TN

TotaRam News

What's Hot

आस्था के साथ विकास की परिकल्पना को धरातल पर उतारने का हरसंभव प्रयास-जयवीर सिंह

Table of Content

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत आजमगढ़ मण्डल के अंतर्गत आने वाले आजमगढ़ जनपद के लिए 11 पर्यटन विकास की परियोजनाओं हेतु स्वीकृत 889.77 लाख रूपये के सापेक्ष 617 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इनमें विधानसभा सगड़ी, मुबारकपुर, लालगंज, सदर, निजामाबाद, फूलपुर, पवई, दीदारगंज तथा गोपालपुर शामिल हैं। श्री राम सूरत राजभर सदस्य विधान परिषद के प्रस्ताव पर आलापुर में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पर्यटन विकास के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गयी है।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सगड़ी विधानसभा के अंतर्गत शिवमंदिर साल्हेपुर अजमतगढ़ के लिए 31 लाख रूपये, मुबारकपुर के डिलिया विकासखण्ड के कठियांव गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 17 लाख रूपये, इसी प्रकार लालगंज के ब्रहम बाबा स्थल के लिए 75 लाख रूपये, सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुर्वासा ऋषि आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 65 लाख रूपये, सदर के ही नगर पालिका परिषद के अंतर्गत स्थित एकलव्य स्थल एवं भगवान शंकर जी के मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 74 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि निजामाबाद विधानसभा के दत्तात्रेय आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 43 लाख रूपये, फूलपुर मवई विधानसभा क्षेत्र में गढ़वा हनुमान मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 01 लाख रूपये, दीदारगंज विधानसभा के अंतर्गत शिवधाम बधवा महादेव पातालपुरी मंदिर के पर्यटन विकास तथा गोपालपुर विधानसभा के अंतर्गत विकासखण्ड बिलरियागंज के ग्रामसभा वर्जी हजियापुर में स्थित तेजवर बाबा मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 73 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्राचीन धार्मिक स्थलों को नया स्वरूप देने के लिए पूरे प्रदेश में पर्यटन विकास की परियोजनायें स्वीकृत की गयी है। उन्होंने कहा कि आस्था के साथ विकास की परिकल्पना को साकार करते हुए धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार के साथ बुनियादी सुविधाएँ सुलभ कराई जा रही है। जिसके लिए पर्यटन विकास की परियोजना शुरू की गयी है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ मण्डल में जो परियोजनायें स्वीकृत की गयी है, उनके लिए यूपीएसटीडीसी कार्यदायी संस्था को विकास कार्य की जिम्मेदारी सौपी गयी है। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि समस्त कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा कराया जाए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.