TN

TotaRam News

What's Hot

आईआईसीए ने आईएफएससीए अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शुरू किया

Table of Content

डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) और भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए) के सहयोग से, आईआईसीए ने मानेसर स्थित अपने परिसर में 13 से 18 अप्रैल 2026 तक आईएफएससीए के सहायक प्रबंधकों के लिए एक सप्ताह का प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।
20 फरवरी 2026 को गुजरात के गिफ्ट सिटी में ज्ञानेश्वर कुमार सिंह, महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आईआईसीए, एवं के. राजारामन, अध्यक्ष, आईएफएसए, के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का उद्देश्य क्षमता निर्माण, नीति अनुसंधान और ज्ञान साझेदारी के माध्यम से भारत के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा इकोसिस्‍टम को मजबूत करना है।
वर्तमान में प्रारंभ किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम, आईएफएससीए के अधिकारियों को कॉर्पोरेट कानूनों, शासन ढांचे, वित्तीय नियमों और सीमा पार लेनदेन की व्यापक समझ से लैस करके, इस सहयोग को क्रियान्वित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आईआईसीए के महानिदेशक एवं सीईओ ज्ञानेश्वर कुमार सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में आईएफएसए विनियमन के भविष्य और आगे की राह पर अपने विचार साझा किए। आईएफएसए की स्थापना के उद्देश्‍य की दूरदृष्टि पर बल देते हुए, उन्होंने कहा कि मात्र पांच वर्षों के कम समय में एक एकीकृत नियामक का निर्माण किसी चमत्कार से कम नहीं है और यह भारत की नियामक दूरदर्शिता का प्रमाण है।
अपने संबोधन में ज्ञानेश्वर कुमार सिंह ने फिनटेक के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने के महत्व का उल्‍लेख करते हुए विकसित भारत की परिकल्पना में आईएफएससीए की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि अधिकारियों को विकसित हो रहे वित्तीय तंत्र को प्रभावी ढंग से विनियमित और निर्देशित करने के लिए एसईबीआई और पीएफआरडीए जैसे प्राधिकरणों द्वारा शासित कानूनों सहित बहुआयामी नियामक ढांचों की गहन समझ विकसित करनी चाहिए।
इसके अलावा, उन्होंने प्रतिभागियों को संरचनात्‍मक और गहन शिक्षण के माध्यम से सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक समझ भी सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीरज गुप्ता के स्वागत भाषण और डॉ. पायला नारायण राव द्वारा प्रशिक्षण की संरचना, उद्देश्यों और अपेक्षित परिणामों की जानकारी देते हुए विस्तृत कार्यक्रम अवलोकन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, प्रतिभागी 16 और 17 अप्रैल 2026 को संसद प्राइड का दौरा भी कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य उन्हें संसदीय कार्यवाही और विधायी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, जिससे शासन और नियामक कामकाज के बारे में उनकी समझ समृद्ध हो सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रख्यात पेशेवरों और शिक्षाविदों द्वारा संचालित विशेषज्ञ सत्र शामिल हैं, जिनमें कॉर्पोरेट शासन, प्रतिभूति विनियम, कॉर्पोरेट वित्त, वित्तीय रिपोर्टिंग, सीमा पार दिवालियापन और आईएफएससी-विशिष्ट नियामक प्रारूप सहित विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला को शामिल किया गया है। यह पहल नियामक संस्थानों के लिए क्षमता निर्माण और नीतिगत समर्थन के प्रति आईआईसीए की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, साथ ही कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रमुख थिंक टैंक के रूप में इसकी भूमिका को मजबूत करती है। इस कार्यक्रम का समापन 18 अप्रैल 2026 को एक सत्र और प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.