TN

TotaRam News

What's Hot

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज

Table of Content

डेस्क। बिहार की राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला जब लंबे समय तक राज्य की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और नए सत्ता समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
सूत्रों के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे के बाद नीतीश कुमार अपने सहयोगियों सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ राजभवन पहुंचे। वहां उन्होंने राज्यपाल अपना त्यागपत्र सौंपकर औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया। इस्तीफा देने से पहले उन्होंने अपने कार्यकाल की अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता भी की, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों को अंतिम रूप दिया गया।
इस्तीफे के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का ऐलान किए जाने के बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में गठबंधन के पांचों दलों के विधायक अपने नेता के नाम पर औपचारिक सहमति देंगे। एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद गठबंधन का नया नेता राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। माना जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में बिहार की नई राजनीतिक दिशा स्पष्ट हो सकती है।
नीतीश कुमार के इस इस्तीफे ने न केवल राज्य की राजनीति को नए मोड़ पर ला दिया है, बल्कि आने वाले समय में सत्ता संतुलन और गठबंधन की राजनीति को भी प्रभावित करने की संभावना बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि एनडीए की ओर से अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और नई सरकार किस रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.