TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

Table of Content

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उ.प्र. की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं जयवीर सिंह मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा प्रो. जयंत खोत अध्यक्ष, विभा सिंह उपाध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 जयंती मंगलवार 14 अप्रैल को अकादमी परिसर में मनायी गई।

इस अवसर पर प्रो. जयंत खोत एवं निदेशक डॉ.शोभित कुमार नाहर ने सर्वप्रथम भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये। इस क्रम में अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत ने कहा कि संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. अम्बेडकर की अगुआई में 2 साल, 11 महीने और 17 दिन में दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार किया, जो समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की अवधारणा पर आधारित है। दलितों, अछूतों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने 20 मार्च 1927 को महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले के महाड स्थान पर दलितों को सार्वजनिक चवदार तालाब से पानी पीने और इस्तेमाल करने का अधिकार दिलाने के लिए एक प्रभावी सत्याग्रह किया था। इस दिन को भारत में सामाजिक सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का नारा दिया था। अर्थशास्त्री डॉ. अम्बेडकर की पुस्तक ‘द प्रॉब्लम ऑफ द रुपीज़: इट्स ओरिजिन एंड इट्स सॉल्यूशन’ के विचारों का उपयोग कर साल 1935 में भारतीय रिजर्व बैंक के गठन में किया गया था। समरीन के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सहित कथक केन्द्र और रेडियो जयघोष के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे, भाजपा विधायक दल का नेता चुने गए

डेस्क। बिहार की राजनीति में मंगलवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया। इस फैसले के साथ यह लगभग तय हो गया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नई सरकार में वही मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस...

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में विरासत डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

डेस्क। डाक विभाग, प्रधानमंत्री संग्रहालय के सहयोग से, 14 से 17 अप्रैल 2026 तक “एक भारत, श्रेष्ठ भारत: डाक टिकटों के माध्यम से भारत की एकता और लोकतंत्र का उत्सव” शीर्षक से एक डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया...

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज

डेस्क। बिहार की राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला जब लंबे समय तक राज्य की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और नए सत्ता समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू...

लखनऊ में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उ.प्र. की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं जयवीर सिंह मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा प्रो. जयंत खोत अध्यक्ष, विभा सिंह उपाध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव...

स्मार्ट मीटर, बिलिंग व कनेक्शन समस्याओं पर विशेष फोकस

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कल देर रात जनपद मऊ के बहुउद्देशीय भवन मंगलम में “संभव” ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली के माध्यम से व्यापक जनसुनवाई कर प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह एवं संवेदनशील शासन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। इस जनसुनवाई में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जुड़े 100 से अधिक शिकायतकर्ताओं/उपभोक्ताओं...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.