TN

TotaRam News

What's Hot

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में विरासत डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Table of Content

डेस्क। डाक विभाग, प्रधानमंत्री संग्रहालय के सहयोग से, 14 से 17 अप्रैल 2026 तक “एक भारत, श्रेष्ठ भारत: डाक टिकटों के माध्यम से भारत की एकता और लोकतंत्र का उत्सव” शीर्षक से एक डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई वस्तुओं का बड़ी रूचि के साथ अवलोकन भी किया। इस दौरान, उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित डाक टिकट संग्राहकों, डाक टिकट संग्रहकर्ताओं और डिजाइनरों से परस्‍पर बातचीत की और भारत की समृद्ध डाक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में उनके योगदान की सराहना की।
यह प्रदर्शनी भारत की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर और डाक परंपराओं को दर्शाने वाले डाक टिकटों का एक चुनिंदा संग्रह प्रस्तुत करती है। इसमें देश के राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और स्वतंत्रता सेनानियों पर केंद्रित विषयगत विवरण शामिल हैं, जो आगंतुकों को आकर्षक और ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह दिन डाक विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्‍थर है। उन्होंने प्रधानमंत्री संग्रहालय की टीम को उनके सहयोग और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। स्वतंत्रता के युग से अमृत काल और शताब्दी काल तक भारत की यात्रा पर विचार करते हुए, उन्होंने दोहराया कि डाक विभाग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा, जैसा कि उसने इतिहास में हमेशा किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि डाक विभाग और प्रधानमंत्री संग्रहालय देश भर में डाक टिकट प्रदर्शनियों के आयोजन के लिए अपनी साझेदारी को सुदृढ़ करेंगे, जिसमें भारत की समृद्ध विरासत और धरोहर को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस अवसर पर चित्र वाले पोस्टकार्ड जारी किए गए

इस अवसर पर, प्रधानमंत्री संग्रहालय के चौथे स्थापना दिवस को चिन्हित करते हुए 14 अप्रैल, 2026 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती और भारत के संविधान के उपलक्ष्य में पिक्चर पोस्ट कार्ड के तीन अलग-अलग सेट जारी किए गए।

प्रधानमंत्री संग्रहालय और डाक विभाग के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

डाक विभाग और संग्रहालय के बीच भारत की सांस्कृतिक और डाक विरासत को प्रदर्शनियों, जागरूकता कार्यक्रमों और संयुक्त ब्रांड के डाक टिकट उत्पादों के माध्यम से बढ़ावा देने में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह साझेदारी संग्रहालय में एक समर्पित इंडिया पोस्ट काउंटर स्थापित करने की संभावना पर भी विचार करेगी। यह आयोजन सांस्कृतिक संस्थानों और डाक विरासत के बीच समन्‍वय को सुदृढ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। संग्रहालय के अपने दौरे के दौरान, ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को समर्पित प्रदर्शनी का भी दौरा किया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन, नेतृत्व और प्रमुख पहलों को उजागर करने वाले प्रदर्शनों का अवलोकन किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.