TN

TotaRam News

What's Hot

डबल इंजन सरकार में बीमा क्षेत्र को मिल रही नई गति – केशव प्रसाद मौर्य

Table of Content

लखनऊ। आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्राण्ड मरक्यूर में आयोजित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के विकास अधिकारियों के संगठन नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया (NFIFWI) की उत्तर मध्य क्षेत्रीय द्विवर्षीय आमसभा/वार्षिक सम्मेलन के द्वितीय दिवस पर आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम देश की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ है, जो आमजन को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विकास अधिकारियों को संस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके समर्पण, परिश्रम और प्रतिबद्धता से एलआईसी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षा का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः संवेदनशील है और उनके हितों की रक्षा हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने बीमा क्षेत्र में डिजिटल तकनीक के विस्तार, पारदर्शिता एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे सम्मेलन संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विवेक सिंह ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं विकास अधिकारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय सचिव श्री संजय शाही ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि मंडलीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, मंडलीय महासचिव मुकुल उपमन्यु एवं इलाहाबाद के विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका विशेष सम्मान किया।
सम्मेलन में उत्तर मध्य क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) की 225 शाखाओं से 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, अलीगढ़, इलाहाबाद, फैजाबाद, कानपुर, देहरादून, हल्द्वानी, बरेली, मेरठ एवं लखनऊ सहित 12 डिवीजनों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाया
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, डॉ. जी.एस. धर्मेश,एवं प्रशांत पोनिया, राजकुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं एलआईसी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे
इस महत्वपूर्ण आमसभा में देशभर से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें ऑल इंडिया प्रेसिडेंट विनय बाबू, ऑल इंडिया सेक्रेटरी जनरल विवेक सिंह, भूतपूर्व प्रेसिडेंट मिहिर लोखंडवाला (मुंबई), रेजिडेंट सेक्रेटरी करण बुटोला (दिल्ली), ट्रेजरर राजीव कृष्ण त्रिपाठी (वाराणसी), वेस्टर्न ज़ोन के जोनल प्रेसिडेंट पी.एस. राणा (राजकोट), जोनल सेक्रेटरी मिलिंद मिश्रा (नासिक), सेंट्रल ज़ोन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अभय सिंह परिहार (सतना), क्षेत्रीय सचिव अजय विज़रा (भोपाल), उत्तर मध्य क्षेत्र के जोनल प्रेसिडेंट मनीष रस्तोगी (कानपुर) एवं जोनल सेक्रेटरी संजय साहू (गोरखपुर) सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.