TN

TotaRam News

What's Hot

केजीएमयू, लखनऊ में 11–12 अप्रैल को ‘रेस्पिवॉक-2026’ कॉन्फ्रेंस

Table of Content

  • देशभर के बड़े चिकित्सालयों के विशेषज्ञ होंगे शामिल

लखनऊ। श्वसन चिकित्सा के क्षेत्र में ज्ञान, कौशल और इलाज की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को “रेस्पिवॉक-2026” नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षणिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें देशभर के विभिन्न संस्थानों जैसे एम्स दिल्ली, एम्स रायपुर, एम्स ऋषिकेश से पल्मोनोलॉजिस्ट, जनरल फिजिशियन, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, पीजी रेजिडेंट्स एवं फिजियोथेरेपिस्ट भाग लेंगे।
यह कार्यक्रम केजीएमयू की कुलपति डा० सोनिया नित्यानंद के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के आयोजक अध्यक्ष रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा० सूर्यकान्त एवं आयोजक सचिव डा० अंकित कुमार हैं। कार्यक्रम की आयोजन समिति में डा० एस. के. वर्मा, डा० आर. ए. एस. कुशवाहा, डा० संतोष कुमार, डा० राजीव गर्ग, डा० अजय कुमार वर्मा, डा० दर्शन कुमार बजाज, डा० आनन्द श्रीवास्तव, डा० ज्योति बाजपेई एवं रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की पूरी टीम इसकी तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटी हुई है।
रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा० सूर्यकान्त ने बताया कि रेस्पिवॉक-2026 कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य डॉक्टरों और रेजिडेंट्स को एक ऐसा मंच देना है, जहाँ वे नई जानकारी सीख सकें, अपने अनुभवों को साझा कर सकें और इलाज के नए तरीकों को समझ सकें। यह सम्मेलन खास तौर पर युवा डॉक्टरों के लिए सीखने, आपस में जुड़ने और अपनी क्लिनिकल प्रैक्टिस को बेहतर बनाने का अच्छा अवसर प्रदान करेगा, जिससे मरीजों को और बेहतर इलाज मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में श्वसन रोगों की बढ़ती चुनौतियों जैसे—सीओपीडी, अस्थमा, टीबी एवं पोस्ट-कोविड जटिलताओं को देखते हुए यह कॉन्फ्रेंस अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह सम्मेलन विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक साथ लाकर बेहतर उपचार पद्धतियों पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करेगा। डा० सूर्यकान्त ने बताया कि विगत वर्षों की तरह होने वाला पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन इस बार रेस्पिवॉक सम्मेलन के साथ ही किया जा रहा है, जिसमें रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग से पढ़े हुए छात्र देश भर से सम्मिलित होंगे।
रेस्पिवॉक के आयोजक अध्यक्ष डा० सूर्यकान्त ने बताया कि सम्मेलन के प्रथम दिवस पर विभिन्न विषयों पर वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी, जिनमें पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन, मैकेनिकल वेंटिलेशन, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज तथा स्लीप मेडिसिन शामिल हैं। इन सत्रों का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों के प्रैक्टिकल स्किल को मजबूत करना है, ताकि वे अपने क्लिनिकल प्रैक्टिस में इन्हें बेहतर ढंग से लागू कर सकें।
उन्होंने बताया कि दूसरे दिन एम्स व विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से विशेषज्ञों के व्याख्यान, पैनल डिस्कशन और साइंटिफिक सेशन एवं पीजी क्विज जैसे शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें नई अपडेट और गाइडलाइंस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन की थीम “रेस्पिवॉक-2026” निरंतर सीखने और आगे बढ़ने की भावना को दर्शाती है। यह आयोजन प्रतिभागियों को ज्ञान और अनुभव साझा करने का एक प्रभावी मंच प्रदान करेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.