TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी में अनिल भूषण चतुर्वेदी बने प्रभारी बेसिक शिक्षा निदेशक, संभाली नई जिम्मेदारी

Table of Content

UP Basic Education

लखनऊ। अनिल भूषण चतुर्वेदी ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के प्रभारी शिक्षा निदेशक बेसिक के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं प्राथमिकताओं की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, नवाचारों तथा वर्तमान में चल रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र हितों से जुड़े कार्यक्रमों, शिक्षक प्रशिक्षण, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बेसिक शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शासन की प्राथमिकताओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

DRDO और IAF ने रुद्रम-II एयर-टू-सर्फेस मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया

चांदीपुर में रुद्रम-II मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण Totaram.news. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने स्वदेशी रुद्र एम-II वायु-से-सतह मिसाइल का हवाई प्लेटफॉर्म से सफल उड़ान परीक्षण किया। अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिचालन परिस्थितियों और महत्वपूर्ण प्रक्षेप पथ पर किए गए इन परीक्षणों ने मिसाइल की सटीकता, विश्वसनीयता तथा इसकी सभी...

भारतीय नौसेना का INS सुदर्शनी एंटीगुआ बंदरगाह यात्रा पूरी कर अमेरिका के लिए रवाना

भारतीय नौसेना INS सुदर्शनी ने एंटीगुआ पोर्ट विजिट संपन्न किया Totaram.news. आईएनएस सुदर्शनी ने 31 मई, 2026 को चार दिवसीय सफल बंदरगाह यात्रा पूर्ण करने के उपरांत एंटीगुआ से प्रस्थान किया। लोकायन 26 अभियान के अंतर्गत संपन्न यह यात्रा कैरेबियाई देशों के साथ भारत की समुद्री पहुंच, सहभागिता और रणनीतिक जुड़ाव को सुदृढ़ करने की...

उत्तर प्रदेश में प्रेरणा कैंटीन से हजारों महिलाएं बन रहीं ‘लखपति दीदी’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रम मे लखपति दीदी के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में समूहों की दीदियो को नयी- नयी गतिविधियों से जोडने के कार्य किये गये हैं। इसी कड़ी मे प्रेरणा कैन्टीन महिला स्वावलम्बन व सशक्तिकरण के सरकारी प्रयासों मे यह एक महत्वपूर्ण कडी जुडी...

यूपी में अनिल भूषण चतुर्वेदी बने प्रभारी बेसिक शिक्षा निदेशक, संभाली नई जिम्मेदारी

UP Basic Education लखनऊ। अनिल भूषण चतुर्वेदी ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के प्रभारी शिक्षा निदेशक बेसिक के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं प्राथमिकताओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों...

अनिल राजभर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 5 जून से शुरू होगा ‘12 साल विश्वास के, विकास के’ अभियान

यूपी श्रम विभाग का बड़ा अभियान लखनऊ। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने मंगलवार को “12 साल विश्वास के, विकास के” जनकल्याण अभियान के अंतर्गत 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी गतिविधियों का प्रभावी एवं जनसहभागिता आधारित...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.