/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

अनिल राजभर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 5 जून से शुरू होगा ‘12 साल विश्वास के, विकास के’ अभियान

Table of Content

यूपी श्रम विभाग का बड़ा अभियान

लखनऊ। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने मंगलवार को “12 साल विश्वास के, विकास के” जनकल्याण अभियान के अंतर्गत 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी गतिविधियों का प्रभावी एवं जनसहभागिता आधारित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री राजभर ने कहा कि अभियान के माध्यम से श्रमिकों, असंगठित कर्मकारों एवं युवाओं तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और योग को बढ़ावा दिया जाए।

मंत्री राजभर ने निर्देश दिए कि विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को विभाग के सभी कार्यालयों, अटल आवासीय विद्यालयों, विहान विद्यालयों तथा ईएसआई अस्पतालों एवं डिस्पेंसरियों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया जाए तथा परिसरों को स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक मुक्त बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि 08 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत श्रम संहिताओं, श्रमिक कल्याण योजनाओं तथा कर्मचारी राज्य बीमा योजना की सुविधाओं के संबंध में संवाद, संगोष्ठियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। पात्र व्यक्तियों को अधिक से अधिक संख्या में ईएसआई योजना से जोड़ने तथा लाभार्थियों और नियोजकों के बीच विभागीय उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

श्रम विभाग 8 जून से चलाएगा जनजागरूकता अभियान

बैठक में 08 से 14 जून तक जनकल्याण मेला एवं शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए। इन कार्यक्रमों में केंद्र एवं राज्य सरकार की श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया, पोस्टर, बैनर, पंपलेट एवं अन्य संचार माध्यमों से उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही बाल एवं बंधुआ श्रम उन्मूलन, बाल श्रम मुक्त मिशन-2027, रोजगार संगम पोर्टल, सेवामित्र योजना, विदेशों में रोजगार के अवसर तथा श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। मंत्री राजभर ने निर्देश दिए कि 17 से 20 जून तक जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रदर्शनियों में श्रम विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों का आकर्षक प्रदर्शन किया जाए ताकि आमजन को विभागीय कार्यों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर विभाग के सभी कार्यालयों, ईएसआई अस्पतालों, अटल आवासीय विद्यालयों, विहान विद्यालयों तथा औद्योगिक इकाइयों में कार्य प्रारंभ होने से पूर्व 45 मिनट से एक घंटे तक योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री ने कहा कि योग को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक के अंत में मंत्री राजभर ने सभी अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अभियान को जनहित में सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रमुख सचिव एवं विशेष सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, अपर श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश, निदेशक सेवायोजन, निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना, सचिव उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा उप श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.