/ Jul 21, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

भारतीय नौसेना का INS सुदर्शनी एंटीगुआ बंदरगाह यात्रा पूरी कर अमेरिका के लिए रवाना

Table of Content

भारतीय नौसेना INS सुदर्शनी ने एंटीगुआ पोर्ट विजिट संपन्न किया

Totaram.news. आईएनएस सुदर्शनी ने 31 मई, 2026 को चार दिवसीय सफल बंदरगाह यात्रा पूर्ण करने के उपरांत एंटीगुआ से प्रस्थान किया। लोकायन 26 अभियान के अंतर्गत संपन्न यह यात्रा कैरेबियाई देशों के साथ भारत की समुद्री पहुंच, सहभागिता और रणनीतिक जुड़ाव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस यात्रा से भारत और एंटीगुआ के बीच समुद्री सहयोग को नई मजबूती मिली है।

इस यात्रा के दौरान आईएनएस सुदर्शनी ने अनेक अतिथियों की मेजबानी की, जिनमें एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन भी शामिल थे। बंदरगाह प्रवास के दौरान आईएनएस सुदर्शनी के कमांडिंग ऑफिसर ने ब्रिगेडियर टेल्बर्ट बेंजामिन से शिष्टाचार भेंट की।

पेशेवर आदान-प्रदान कार्यक्रमों ने भारतीय नौसेना व एंटीगुआ तथा बारबुडा रक्षा बल के बीच सहयोग एवं समुद्री संबंधों को और सुदृढ़ किया। जहाज को स्थानीय नागरिकों व आगंतुकों के लिए भी खुला रखा गया, जिससे उन्हें भारतीय नौसेना की समृद्ध समुद्री विरासत, नौकायन कौशल एवं पारंपरिक प्रशिक्षण पद्धतियों को निकट से देखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

यह बंदरगाह यात्रा महासागर तथा वसुधैव कुटुंबकम—विश्व एक परिवार है, की भावना के अनुरूप स्थायी समुद्री साझेदारियों को सुदृढ़ करने और अंतरराष्ट्रीय सद्भावना को बढ़ावा देने के प्रति भारत की अटूट वचनबद्धता को रेखांकित करती है। एंटीगुआ में अपनी सफल यात्रा पूर्ण करने के बाद आईएनएस सुदर्शनी अब अमेरिका की ओर अग्रसर है, जहां वह अंतर्राष्ट्रीय नौसेना समीक्षा और अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतिष्ठित ‘सेल 250’ समारोह में भाग लेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

LDA Action in Aliganj Lucknow: अग्निकांड के बाद अवैध व्यावसायिक भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

LDA ने जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश, बिल्डर ने स्वयं तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या-एम0एस0-102 पर निर्मित जिस भवन में अग्निकांड हुआ था, सोमवार को उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गयी। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अंतर्गत बिल्डर ने स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ना...

धर्मपाल सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

डेयरी क्षेत्र मजबूत करने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाढ़ संभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे...

घोसी सहकारी चीनी मिल का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया निरीक्षण, पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

चीनी मिल को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस पहल लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.