TN

TotaRam News

What's Hot

ग्रामीण विकास योजनाओं पर समन्वय बैठक

Table of Content

  • नई दिल्ली में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ग्रामीण विकास पर हुयी महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक
  • स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने व ‘लखपति दीदी’ अभियान को बल
  • मनरेगा भुगतान, आवास लक्ष्य व ‘हर मौसम सड़क’ विस्तार पर केंद्र का ठोस आश्वासन

लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आत्मीय भेंट कर प्रदेश में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पाद केंद्रीय मंत्री को भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा इन उत्पादों के बेहतर विपणन, ब्रांडिंग एवं व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के विषय में विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार के ‘लखपति दीदी’ अभियान के प्रयासों की सराहना की।
बैठक में मनरेगा योजनांतर्गत श्रमिकों के पारिश्रमिक एवं अन्य देयताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया कि प्रदेश को श्रमिकों के भुगतान हेतु धनराशि अतिशीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही प्रशासनिक एवं मैटेरियल मद के भुगतान भी प्राथमिकता के आधार पर जारी किए जाएंगे। भुगतान प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं तीव्र बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में संचालित एस०एन०ए० स्पर्श प्रणाली को सुदृढ़ करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के संबंध में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश में आवासों के सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा अब शीघ्र लक्ष्य आवंटन की आवश्यकता है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार को आवास निर्माण हेतु लक्ष्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश मे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रदेश द्वारा 500 की जनसंख्या के मानक को घटाकर 250 करने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि अधिक से अधिक बसावटों को ‘हर मौसम की सड़कों’ से जोड़ा जा सके। केंद्रीय मंत्री ने योजना के चौथे चरण में स्वीकृतियां शीघ्र प्रदान करने का भरोसा दिलाया तथा तीसरे चरण में निर्माणाधीन सड़कों को शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं आय वृद्धि पर विशेष जोर दिया गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘सशक्त नारी – सुरक्षित समाज’ की अवधारणा को रेखांकित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं तथा महिला उत्थान के लिए ग्राम्य विकास विभाग द्वारा कई क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वस्त किया कि आजीविका मिशन के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी तथा योजनाओं के प्रभावी संचालन हेतु मानव संसाधन सुदृढ़ करने पर भी बल दिया।
बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के तीव्र क्रियान्वयन हेतु आवश्यक सुझाव साझा किए गए तथा आगामी समय में प्रगति की समीक्षा के लिए पुनः बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी। यह प्रतिबद्धता व्यक्त की गई कि ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास को नई गति प्रदान की जाएगी। बैठक मे आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश गौरीशंकर प्रियदर्शी,उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक दीपा रंजन सहित केन्द्र व राज्य के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

युवा संगम पहल: तेलंगाना के राज्यपाल ने मेघालय छात्र प्रतिनिधिमंडल से किया संवाद

युवा संगम पर चर्चा Totaram.news. तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने 28 मई, 2026 को हैदराबाद के लोक भवन में मेघालय के छात्र प्रतिनिधिमंडल से वार्तालाप किया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट शिलांग के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय एकता और युवाओं के बीच अंतर-सांस्कृतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक शैक्षिक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में जनजातीय छात्रवृत्ति लाभार्थियों से की मुलाकात

जनजातीय छात्रवृत्ति योजना नई दिल्ली। जनजातीय कार्य मंत्रालय की प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थियों के एक समूह ने आज, 2 जून, 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। लाभार्थी युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस आवश्‍यकता...

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा निदेशक बने प्रताप सिंह बघेल

पदभार ग्रहण कर शिक्षा सुधार पर दिए निर्देश लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग के नवनियुक्त निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने मंगलवार को अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए विभाग...

BBA Tourism and Hospitality Course 2026: क्रूज टूरिज्म, एयरलाइंस और होटल मैनेजमेंट में करियर का सुनहरा अवसर

टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम), लखनऊ में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बीबीए इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त यह त्रिवर्षीय कोर्स...

काशी का संकट मोचन मंदिर: 400 साल पुराना हनुमान मंदिर, जिसे तुलसीदास ने स्थापित किया था

जानिए तुलसीदास और हनुमान जी से जुड़ी मान्यताएं बड़े मंगल विशेष | संजय मिश्र, वाराणसी। वाराणसी। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर काशी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिने जाने वाले इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां सच्चे...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.