/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

शिव पूजा से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

Table of Content

डेस्क। आज 30 मार्च को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर सोम प्रदोष व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और इसे अत्यंत शुभ एवं फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक व्रत और पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि की शुरुआत आज सुबह 07:09 बजे से हुई है, जिसका समापन 31 मार्च को सुबह 06:55 बजे होगा। प्रदोष व्रत में प्रदोष काल का विशेष महत्व होता है, जो सूर्यास्त के बाद का समय होता है। आज प्रदोष कालीन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:38 बजे से रात 08:57 बजे तक रहेगा। हर महीने में सामान्यतः दो प्रदोष व्रत पड़ते हैं, लेकिन इस बार मार्च माह में तीन प्रदोष व्रत पड़ने से इसका महत्व और बढ़ गया है। सोम प्रदोष व्रत विशेष रूप से सोमवार के दिन पड़ने के कारण अधिक फलदायी माना जाता है।

पूजा विधि:
व्रती को सुबह जल्दी उठकर स्नान कर भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया जाता है। भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, फल, सुपारी, लौंग, इलायची, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित किए जाते हैं। पूजा के दौरान शक्कर और घी से बने मिष्ठान का भोग लगाया जाता है।

इसके पश्चात शिव मंत्र, शिव चालीसा और प्रदोष व्रत कथा का पाठ किया जाता है तथा अंत में घी के दीपक से आरती की जाती है। व्रती दिनभर उपवास रखकर भगवान शिव का स्मरण करते हैं और शाम को पुनः स्नान कर प्रदोष काल में विधि-विधान से पूजा करते हैं।

प्रमुख मंत्र:

  • ॐ नमः शिवाय
  • ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः सोमाय नमः
  • ॐ ऐं ह्रीं शिव-गौरीमय ह्रीं ऐं ॐ
  • ॐ नमो धनदाय स्वाहा

महामृत्युंजय मंत्र:
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। यह व्रत विशेष रूप से चंद्र दोषों को शांत करने, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति लाने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक माना जाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.