TN

TotaRam News

What's Hot

श्रावस्ती में नए राजमार्ग बुद्ध के पवित्र स्थलों के द्वार खोलेंगे

Table of Content

डेस्क। उत्तर प्रदेश का श्रावस्ती जिला बौद्ध जगत में अपार आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। ऐसा माना जाता है कि यह उन स्थानों में से एक है जहां भगवान बुद्ध ने कई मानसून की सीजन बिताए और अपने अनेक उपदेश दिए। श्रावस्ती विद्वानों, आध्यात्मिक साधकों और भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत में रुचि रखने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करता है।
विश्व स्तर पर पूजनीय बौद्ध तीर्थस्थल श्रावस्ती तक कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय राजमार्ग 927 के 4-लेन, एक्सेस कंट्रोल्ड बाराबंकी-बहराइच खंड के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से श्रावस्ती जिले तक यात्रा की सुविधा में महत्वपूर्ण सुधार होने और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पर्यटन आधारित आर्थिक विकास के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।
वैश्विक महत्व होने के बावजूद, श्रावस्ती को लंबे समय से कनेक्टिविटी संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इसके परिणाम स्वरूप इस स्थान की पर्यटन को लेकर संभावना सीमित रही है। नव स्वीकृत 101.5 किलोमीटर लंबा बाराबंकी-बहराइच राजमार्ग का निर्माण होने पर इस क्षेत्र को तेज, सुरक्षित और अधिक कुशल सड़क संपर्क मिलने से इस स्थिति में बदलाव होने की उम्मीद है। एक्सेस-कंट्रोल्ड राजमार्ग के रूप में डिजाइन की गई यह परियोजना वाहनों की औसत गति को 40 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे करके और बाराबंकी और बहराइच के बीच यात्रा के समय को लगभग 50 प्रतिशत तक कम करके – लगभग 150 मिनट से 75 मिनट तक कम कर देगी जिससे यात्रा अनुभव में उल्लेखनीय सुधार होगा।

बेहतर संपर्क व्यवस्था से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटकों को आकर्षित करने में अत्यधिक मदद मिलने की उम्मीद है। थाईलैंड, श्रीलंका, जापान और म्यांमार जैसे देशों का भारत में स्थित बौद्ध धरोहर स्थलों से गहरा आध्यात्मिक संबंध है। श्रावस्ती तक बेहतर पहुंच से इन देशों के तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। यह राजमार्ग क्षेत्र के प्रमुख राजमार्गों, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों और लॉजिस्टिक केंद्रों को जोड़कर बहु-मार्गीय संपर्क को भी बढ़ावा देगा, जिससे आगंतुकों के लिए सुगम और अधिक विश्वसनीय यात्रा सुनिश्चित होगी। श्रावस्ती में बौद्ध पर्यटन के विकास से स्थानीय समुदायों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक अवसर सृजित होने की उम्मीद है। बेहतर सड़क संपर्क से भीड़भाड़ कम करने और पर्यटकों के लिए समग्र यात्रा सुविधा और सुरक्षा बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं

  1. परियोजना: 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड एनएच-927 (बाराबंकी-बहराइच विस्तार)
  2. लंबाई: 101.51 किलोमीटर
  3. कुल पूंजी लागत: 6,969.04 करोड़ रुपये
  4. निष्पादन का तरीका: हाइब्रिड वार्षिकी मोड (एचएम)
  5. प्रमुख राजमार्ग संपर्क: एनएच-27, एनएच-330बी, एनएच-730
  6. राज्य के राजमार्गों से जुड़ाव: एसएच-13, एसएच -30बी
  7. प्रमुख कनेक्टिविटी:

हवाई अड्डे: लखनऊ, श्रावस्ती

रेलवे स्टेशन: बाराबंकी, रसौली, जांगीराबाद, रफीनगर, बिंदौरा, बुढ़वल, चौकाघाट, घाघराघाट, जरवल और बहराइच

लैंड पोर्ट: रूपईडीहा लैंड पोर्ट

  1. जुड़े हुए नोड:
    3 आर्थिक नोड (एसईजेड और मेगा फूड पार्क सहित), 2 सामाजिक नोड (आकांक्षी जिले), 12 लॉजिस्टिक नोड
  2. शामिल किए गए प्रमुख शहर:
    बाराबंकी, रामनगर, जरवल, कैसरगंज, फखरपुर, बहराइच
  3. रोजगार सृजन:
    36.54 लाख व्यक्ति-दिवस (प्रत्यक्ष) और 43.04 लाख व्यक्ति-दिवस (अप्रत्यक्ष)

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.