TN

TotaRam News

What's Hot

अष्टमी पर बना रामनवमी का विशेष संयोग, जानें पूजा मुहूर्त और तिथि का महत्व

Table of Content

पंडित सुनील पांडेय।

  • तिथि गणना के कारण 26 मार्च को अष्टमी के साथ नवमी का आरंभ
  • जबकि 27 मार्च को उदया तिथि के आधार पर मनाई जाएगी रामनवमी

लखनऊ। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाने वाली दुर्गाष्टमी इस वर्ष विशेष महत्व लेकर आई है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही कन्या पूजन और अष्टमी व्रत का भी विधान है। इस बार ज्योतिषीय गणना के अनुसार अष्टमी के दिन ही रामनवमी का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। हालांकि उदया तिथि के अनुसार कई श्रद्धालु 27 मार्च 2026 को रामनवमी मनाएंगे।

ज्योतिषाचार्य पंडित सुनील पांडेय का कहना है कि इस वर्ष तिथियों में क्षय होने के कारण नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से मानी गई। उस दिन सुबह 6:53 बजे तक अमावस्या थी, जिसके बाद प्रतिपदा तिथि आरंभ हुई। चूंकि प्रतिपदा का क्षय हो रहा था, इसलिए उसी दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:53 बजे से सूर्यास्त तक माना गया। नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे से प्रारंभ होकर 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। इस कारण हवन और पूजन का शुभ समय 26 मार्च दोपहर से 27 मार्च सुबह तक रहेगा। लेकिन उदया तिथि के आधार पर रामनवमी का पर्व 27 मार्च को मनाना अधिक शुभ माना गया है।

नवरात्रि व्रत रखने वालों के लिए भी यह समय महत्वपूर्ण है। व्रत की पारणा उदया दशमी तिथि में करनी चाहिए, जो इस वर्ष 28 मार्च को पड़ रही है। उस दिन सुबह 8:45 बजे तक पारणा का शुभ समय रहेगा। जो श्रद्धालु पूरे नौ दिन का व्रत नहीं रख पाते, वे एक दिन छोड़कर व्रत रख सकते हैं। साथ ही, नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि पूरा पाठ संभव न हो तो दुर्गा कवच, अर्गला स्तोत्र, किलक और सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ भी किया जा सकता है।


प्रमुख तिथियां और शुभ मुहूर्त

तिथि / पर्वसमय / विवरण
नवरात्रि प्रारंभ19 मार्च 2026
कलश स्थापना19 मार्च, सुबह 6:53 से सूर्यास्त तक
अष्टमी तिथि26 मार्च 2026
नवमी प्रारंभ26 मार्च, सुबह 11:48 बजे
नवमी समाप्त27 मार्च, सुबह 10:06 बजे
हवन का शुभ समय26 मार्च 11:48 बजे से 27 मार्च 10:06 बजे तक
रामनवमी (उदया तिथि)27 मार्च 2026
व्रत पारणा (दशमी)28 मार्च, सुबह 8:45 बजे तक

इस विशेष संयोग के चलते भक्तों के लिए यह समय अत्यंत फलदायी माना जा रहा है। विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से मां दुर्गा और भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

AKTU Lab on Wheels 2026: यूपी के सभी अटल और विहान आवासीय विद्यालयों में पहुंचेगी मोबाइल साइंस लैब बस, प्रमुख सचिव का बड़ा निर्देश

लखनऊ। डॉ. एम. के. शन्मुगा सुन्दरम्, प्रमुख सचिव (तकनीकी शिक्षा) ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित विश्वविद्यालय की कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लिया। दौरे के दौरान उन्होंने कॉलेज और स्कूली छात्रों के लिए संचालित ‘लैब ऑन व्हील्स’ बस का अवलोकन किया। उन्होंने कुलपति डॉ. ए.के. पांडे से अनुरोध किया...

KGMU Lucknow CME 2026: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष श्रेणी मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस जागरूकता गतिविधियों के अवसर पर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में “विशेष श्रेणी अपशिष्ट प्रबंधन: अलगाव से परे सुरक्षा सुनिश्चित करना” पर एक सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में KGMU, SGPGI, RMLIMS, विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के संकाय सदस्यों, निवासियों, छात्रों, अस्पताल प्रशासकों और स्वास्थ्य देखभाल...

Dhamtari Watershed Development Projects Review 2026: धमतारी में वाटरशेड विकास परियोजनाओं की समीक्षा

धमतारी। भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के सचिव नरेंद्र भूषण के नेतृत्व में ग्रामीण विकास मंत्रालय के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के धमतारी जिले के मगरलोद ब्लॉक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0) के वाटरशेड विकास घटक के अंतर्गत वाटरशेड विकास परियोजनाओं का व्यापक क्षेत्र दौरा किया।प्रतिनिधिमंडल ने सुरक्षात्मक...

बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना 2.0 का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के मार्गदर्शी सिद्धांतों को संशोधित / अवक्रमित करते हुए बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना 2.0 क्रियान्वित किए जाने का प्रस्ताव तैयार करने का कार्य उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम मे ग्राम्य विकास विभाग द्वारा किया...

Kasganj Soron Teerth Tourism Development 2026: ₹22 Crore Project से धार्मिक पर्यटन और इको-टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान

आस्था, विकास और रोजगार की त्रिवेणी से पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा Kasganj लखनऊ/कासगंज।  उत्तर प्रदेश सरकार अब Kasganj जनपद स्थित पौराणिक सोरों तीर्थ क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने में जुट गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने करीब 22.22...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.