TN

TotaRam News

What's Hot

कैंसर स्क्रीनिंग में एआई के प्रयोग के लिए उठाए गए कदम

Table of Content

डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के नेतृत्व में शुरू की गई इंडिया एआई मिशन के तत्वावधान में, नेशनल कैंसर ग्रिड (एनसीजी) के सहयोग से कैंसर एआई एंड टेक्नोलॉजी चैलेंज (सीएटीसीएच) अनुदान कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम कैंसर देखभाल के सभी चरणों में एआई-आधारित समाधानों के विकास, पायलट परीक्षण और सत्यापन के लिए नैदानिक ​​संस्थानों और प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तकों से सहयोगात्मक प्रस्ताव आमंत्रित करता है, जिसमें एआई-सक्षम स्क्रीनिंग और निदान भी शामिल हैं। चयनित परियोजनाओं को 50 लाख रुपए तक की पायलट फंडिंग (मील-पॉइंट-आधारित) प्राप्त होगी, साथ ही नैदानिक ​​तत्परता प्रदर्शित होने पर व्यापक उपयोग के लिए 1 करोड़ रुपए तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध होगी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 17 फरवरी 2026 को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान ‘भारत में स्वास्थ्य सेवा में एआई के लिए रणनीति’ (एसएएचआई) और ‘स्वास्थ्य एआई के लिए बेंचमार्किंग ओपन डेटा प्लेटफॉर्म’ (बीओडीएच) का शुभारंभ किया। एसएएचआई, एक राष्ट्रीय मार्गदर्शक ढांचा है, जो भारत की स्वास्थ्य प्रणाली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को सुरक्षित, नैतिक, साक्ष्य-आधारित, जिम्मेदार और समावेशी रूप से अपनाने में सक्षम बनाएगा। ‘स्वास्थ्य एआई के लिए बेंचमार्किंग ओपन डेटा प्लेटफॉर्म’ (बीओडीएच) बड़े पैमाने पर तैनाती से पहले एआई समाधानों के परीक्षण और बेंचमार्किंग के लिए एक संरचित तंत्र मुहैया कराता है। एसएएचआई को शिक्षा जगत सहित स्वास्थ्य सेवा तंत्र के सभी प्रमुख हितधारकों के साथ गहन परामर्श के बाद विकसित किया गया है। इसके अलावा, बीओडीएच को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) एक सैंडबॉक्स वातावरण और एकीकरण टूलकिट प्रदान करता है, जो स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी डेवलपर्स को एआई स्क्रीनिंग टूल सहित अपने एप्लिकेशन/सॉफ्टवेयर को एकीकृत करने की सुविधा देता है। गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपीएनसीडी) के तहत विकसित राष्ट्रीय एनसीडी पोर्टल, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा और मुख कैंसर जैसे सामान्य गैर-संचारी रोगों के लिए जनसंख्या गणना, जोखिम मूल्यांकन, स्क्रीनिंग, रेफरल और निरंतर देखभाल के लिए एक व्यापक डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। यह पोर्टल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और जिला अस्पतालों में डेटा संग्रहण और फॉलो-अप को सक्षम बनाते हुए, अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा/एएनएम) और सुविधा स्तर के कर्मचारियों के लिए मोबाइल और वेब ऐप को एकीकृत करता है। यह एबीएचए (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) आईडी से जुड़ा हुआ है और मानकीकृत इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड, सुव्यवस्थित रेफरल और स्वास्थ्य प्रणाली में स्क्रीनिंग और परिणामों की वास्तविक समय की निगरानी का समर्थन करता है। एनएचएम के तहत वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 की अवधि के दौरान गैर-संचारी रोगों के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपी-एनसीडी) के लिए स्वीकृत एसपीआईपी का विवरण इस प्रकार है:

वर्षएसपीआईपी स्वीकृतियां (लाख रुपये में)
2021–2260,659.39
2022–231,18,470.27
2023–241,16,823.45
2024–251,51,052.88
2025-261,30,288.67

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

श्रीकृष्ण और इस्लाम से जुड़े दावे का सच: भगवद्गीता के योग दर्शन और महाभारत इतिहास की पूरी पड़ताल

भगवद्गीता के ज्ञान, योग दर्शन और प्राचीन इतिहास का विश्लेषण हृदयनारायण दीक्षित। सामान्य झूठ जब कब चलता ही रहता है, लेकिन इतिहास के तथ्यों को नकारते हुए महाझूठ बोलने की ताजी घटना काफी चर्चा में है। मौलाना जरजिस अंसारी ने झारखंड में एक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान बताया और उन्हें 5 वक्त...

UP Amrapali Mango Export: भारत-यूके CETA के बाद लंदन पहुंचे यूपी के आम, बागबानों को मिलेगा वैश्विक बाजार

योगी सरकार की पहल से बढ़ा Mango Export लखनऊ। भारत-यूके ceta के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। योगी सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश के प्रसिद्ध आम्रपाली आम को अब लंदन के बाजार में नई पहचान मिलने जा रही है। शनिवार को 1200 किलोग्राम...

रक्षाबंधन पर यूपी की स्वयं सहायता समूह महिलाओं की हस्तनिर्मित राखियां छाएंगी बाजार में

UPSRLM स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई हस्तनिर्मित राखियां लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं इस वर्ष भी आकर्षक एवं हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण कर रही हैं। प्रयागराज,...

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू: अश्विनी वैष्णव ने पहली सीधी ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी मजबूत डेस्क। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रामनगर और देहरादून को जोड़ने वाली पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अवसर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.