TN

TotaRam News

What's Hot

माँ विंध्यवासिनी के दरबार में केशव प्रसाद मौर्य ने टेका मत्था

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को जनपद मिर्जापुर स्थित पावन धाम विंध्याचल शक्तिपीठ मंदिर में माँ विंध्यवासिनी जी के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शक्ति एवं उन्नति की मंगलकामना करते हुए माँ से आशीर्वाद प्राप्त किया। केशव प्रसाद ने कहा कि विंध्याचल धाम देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहाँ विराजमान माँ विंध्यवासिनी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। यह धाम आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्वितीय केंद्र है, जहाँ आकर प्रत्येक व्यक्ति को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है।
उन्होंने कहा कि माँ विंध्यवासिनी आदिशक्ति का स्वरूप हैं, जो अपने भक्तों को संकटों से उबारकर उन्हें शक्ति, साहस और समृद्धि प्रदान करती हैं। प्रदेश की खुशहाली, विकास एवं जनकल्याण के लिए उन्होंने माँ से विशेष प्रार्थना की। विंध्याचल प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री ने मां काली खोह मंदिर, श्री भैरव नाथ मंदिर एवं मां अष्टभुजा मंदिर में भी विधिवत दर्शन-पूजन किया। इन सभी शक्तिपीठों का विशेष धार्मिक महत्व है और यह क्षेत्र देवी उपासना की पावन त्रिकोण परिक्रमा का केंद्र माना जाता है। काली खोह में माँ काली का उग्र रूप, अष्टभुजा मंदिर में माँ का दिव्य स्वरूप तथा भैरव नाथ मंदिर में रक्षक देवता के रूप में भगवान भैरव की उपासना की जाती है, जो श्रद्धालुओं को सुरक्षा एवं शक्ति प्रदान करते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्याचल धाम न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत विरासत भी है। यहाँ आने वाले श्रद्धालु माँ के आशीर्वाद से आत्मबल प्राप्त करते हैं और जीवन में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हैं। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए माँ विंध्यवासिनी से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति बनी रहे तथा उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर होता रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में केजीएमयू ने सफलतापूर्वक की पहली डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में न्यूरोलॉजिकल उपचार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। King George’s Medical University (केजीएमयू) में पहली बार डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (DBS) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। यह जटिल सर्जरी 50 वर्षीय महिला मरीज पर की गई, जो पिछले 25 वर्षों से पार्किंसंस रोग से पीड़ित थीं और दवाओं के...

महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा: – महावीर जयंती के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से जैन भाइयों और बहनों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।भगवान महावीर के पांच सिद्धांत – अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह – हमें जीवन के सही...

आरटीई प्रवेश 2026-27 में आए 4.44 लाख आवेदन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ‘शिक्षा का अधिकार’ (RTE) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 4,44,771 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके सापेक्ष 1,95,740 सीटों का आवंटन तथा 39,873 बच्चों का...

प्रीपेड मीटर के बावजूद ₹25,150 के बिल आने पर मंत्री ने लिया संज्ञान

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग से संबंधित विभिन्न शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आए...

युवाओं को देश-विदेश में रोजगार दिलाने की दिशा में बड़ा कदम

लखनऊ। मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उ०प्र० अनिल राजभर द्वारा सेवायोजन निदेशालय स्थित नवनिर्मित ’संगम’ सभा कक्ष में वित्तीय वर्ष 2025-26 की श्रम विभाग की योजनाओं की बजटीय समीक्षा बैठक सोमवार को की गयी। बैठक से पूर्व मंत्री द्वारा सेवायोजन विभाग की महत्वपूर्ण योजना कुशल कामगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.