TN

TotaRam News

What's Hot

कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन व त्रि-आयामी मुद्रण में दक्षता हासिल करने का युवाओं से आह्वान

Table of Content

  • ‘संकल्प 2026’ का शुभारंभ, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आत्मनिर्भर भारत के लिए कौशल आधारित शिक्षा पर दिया जोर
  • एमएनएनआईटी प्रयागराज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन शुरू, नवाचार व उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

प्रयागराज /लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी), प्रयागराज में आयोजित तीन दिवसीय ‘संकल्प 2026’ राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए युवाओं से कौशल आधारित शिक्षा अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में सरकार, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग जगत एवं नवउद्यमों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। इसी समन्वित प्रयास से देश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा ही युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के लिए तैयार करती है।
उन्होंने युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन, त्रि-आयामी मुद्रण एवं अभिकल्पन जैसी आधुनिक तकनीकों में दक्षता हासिल करने की सलाह देते हुए नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आर.एस. वर्मा (निदेशक, एमएनएनआईटी) ने बताया कि सम्मेलन “आत्मनिर्भर नेतृत्व और समृद्धि के लिए कौशल और ज्ञान का पोषण” विषय पर आधारित है, जिसमें देशभर के 50 से अधिक विशेषज्ञ वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। सम्मेलन में 700 से अधिक प्रतिभागी एवं 40 अंतिम चरण की टीमें अपने अभिनव प्रारूप प्रस्तुत करेंगी।
कार्यक्रम में शिवकुमार शर्मा, मुकुल एस. सुतावने एवं सुशील कुमार सहित विभिन्न संस्थानों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस आयोजन में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय का भी सहयोग प्राप्त है। ‘संकल्प 2026’ को पांच प्रमुख खंडों—संकल्प नई सोच, संकल्प वार्ता, संकल्प संवाद, संकल्प नवाचार एवं संकल्प सृजन—में विभाजित किया गया है। इसके अंतर्गत 50 से अधिक नवउद्यम निवेशकों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, वहीं कार्यशालाओं, गोलमेज चर्चाओं एवं विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं को नवाचार और कौशल विकास के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रामकथा पार्क में सजा वैश्विक रामायण संस्कृति का मंच, देश-विदेश के कलाकारों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के कलाकारों ने रामलीला के जरिए दिखाई अपनी सांस्कृतिक विरासत अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्या ने रामायण की वैश्विक सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग बिखेरे। रामकथा पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों के साथ श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के...

दुर्लभ दस्तावेजों और चित्रों में दिखेगी अयोध्या की विरासत, 8-9 नवंबर को प्रदर्शनी खुली रहेगी

रामकथा पार्क में आयोजन अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की हजारों वर्षों पुरानी आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान की कहानी अब एक विशेष ऐतिहासिक प्रदर्शनी के जरिए लोगों के सामने होगी। दीपोत्सव-2026 के अवसर पर रामकथा पार्क में ‘अयोध्या : आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान’ शीर्षक से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें अयोध्या की प्राचीन...

अमित शाह ने अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह...

दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

सुख-समृद्धि और विकसित भारत की कामना की डेस्क। भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। रावण पर विजय के बाद...

लाखों दीपो के प्रज्ज्वलन से जगमग हुई संगम नगरी

भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम सहित अन्य घाटों पर भव्य रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन लखनऊ। लोक संस्कृति, कला, साहित्य, परम्पराओं तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं जनसामान्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को महर्षि भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम प्रयागराज में भव्य रूप दोपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.