TN

TotaRam News

What's Hot

बजट लैप्स हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों के वेतन से होगी कटौती: सूर्य प्रताप शाही

Table of Content

  • कृषि मंत्री ने वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति में लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी
  • शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश
  • मंडल और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

लखनऊ। कृषि निदेशालय, लखनऊ में आज प्रदेश की कृषि योजनाओं की विस्तृत वित्तीय और भौतिक समीक्षा हेतु एक उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदेश के समस्त मंडलीय संयुक्त निदेशकों और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की।
समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के निकट होने के बावजूद यदि किसी भी जिले में आवंटित बजट लैप्स होता है, तो इसे कार्य के प्रति घोर लापरवाही माना जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देशित किया कि यदि बजट लैप्स हुआ तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के वेतन से उस धनराशि की भरपाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे अवशेष बिलों के प्रेषण और भुगतान की प्रक्रिया को तत्काल पूर्ण कर शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कृषि विभाग का कुल बजट प्राविधान 8620.65 करोड़ रुपये निर्धारित है, जिसके सापेक्ष अब तक 7298.79 करोड़ रुपये (84.67 प्रतिशत) की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। वर्तमान में विभाग का कुल व्यय 5560.96 करोड़ रुपये है, जो कुल प्राविधान का 64.51 प्रतिशत है। योजनाओं के स्तर पर देखा जाए तो 7051.85 करोड़ रुपये के प्रावधान के सापेक्ष 4520.57 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं, जो प्राविधान के सापेक्ष 64.10 प्रतिशत की प्रगति है। कृषि राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख ने जायद अभियान के अंतर्गत उरद, मूंग, मूंगफली और मक्का के बीजों के वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए इसे तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, पी०एम०-कुसुम योजना के तहत सोलर पम्पों और कृषि यंत्रों (SMAM एवं CRM) के भौतिक सत्यापन में तेजी लाने पर जोर दिया गया ताकि लाभार्थियों को समय से लाभ मिल सके।
बैठक में एन०ई०जी०पी०ए० के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वेयरों के भुगतान की स्थिति, यू०पी० एग्रो के अवशेष भुगतान और एन०एफ०एस०एम० (NFSM) व एन०एम०एई०ओ० (NMAEO) योजनान्तर्गत अवशेष बिलों के प्रेषण की भी गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वर्षा जल संचयन, आर०ए०डी० योजना और कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना की प्रगति में सुधार लाते हुए उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
इस बैठक में प्रमुख सचिव कृषि रवींद्र, सचिव कृषि इन्द्र विक्रम सिंह, निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी, निदेशक सांख्यिकी सुमिता सिंह, अपर निदेशक कृषि रक्षा आशुतोष मिश्र, अपर निदेशक आर.के. मौर्य, अपर निदेशक अनिल पाठक, अपर कृषि निदेशक (प्रसार) डॉ. कनीज़ फ़ातिमा और संयुक्त निदेशक ब्यूरो अखिलेश कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

काशी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 से व्यापार, पर्यटन और उद्योग को नई दिशा

लखनऊ। मध्यप्रदेश शासन द्वारा मंगलवार को वाराणसी स्थित रामाडा होटल में “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026” का आयोजन किया गया । जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री राकेश सचान, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता “नंदी”, स्टाम्प एवं पंजीयन राज्यमंत्री...

मेक-इन-इंडिया: वायुसेना के लिए बड़ा रडार सौदा

डेस्क। आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया के तहत भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के लिए लगभग 1950 करोड़ रुपये की लागत वाली दो माउंटेन रडार, संबंधित उपकरण और आवश्यक बुनियादी ढांचे की खरीद हेतु भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ एक महत्वपूर्ण पूंजी अधिग्रहण अनुबंध...

भारतीय नौसेना के जहाज त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो बंदरगाह पर अपना प्रवास पूरा किया

डेस्क। भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026 को मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया। बंदरगाह पर ठहरने के दौरान, संयुक्त प्रशिक्षण और व्यावसायिक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे भारतीय नौसेना और मोज़ाम्बिक नौसेना के बीच अंतरसंचालनीयता और समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करने में...

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 की मौत; पीएम ने जताया शोक

डेस्क। नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित मघड़ा शीतला माता मंदिर में मंगलवार को भीषण भगदड़ मच गई। चैत्र मास के आखिरी मंगलवार को माता के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिसने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत...

फ्यूचर आइकॉन्स 50 ओवर कप– सीज़न 1

टॉस स्पोर्ट्स एरीना ने एनजेएस तेलीबाग को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत की लखनऊ। फ्यूचर आइकॉन्स 50 ओवर कप सीज़न-1 में 31 मार्च को टॉस स्पोर्ट्स एरीना और एनजेएस तेलीबाग के बीच एक शानदार मैच खेला गया। टॉस जीतकर तेलीबाग ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एनजेएस तेलीबाग ने 38.5...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.