TN

TotaRam News

What's Hot

पोस्ट टीबी रोगियों के लिए विश्व टीबी दिवस पर स्थापित होगी एक नई क्लीनिकः डॉ0 सूर्यकान्त

Table of Content

लखनऊ। रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष ने विश्व टीबी दिवस की पूर्व संध्या पर बताया कि एक अध्ययन के अनुसार लगभग 50 प्रतिशत टीबी के रोगियों के उपचार के बाद भी फेफड़े में धब्बें/घाव/फाइब्रोसिस/कैल्सीफिकेशन/कोलैप्स तथा सांस की नलियों में रूकावट जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं, जिससे रोगी को टीबी के इलाज के बन्द होने के बाद भी खांसी/सांस व अन्य तकलीफों का सामना करना पड़ता है। उनको पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन केंद्र में अब पूरी तरह से निःशुल्क उपचार प्रदान किया जायेगा। यह घोषणा पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन केंद्र के संस्थापक प्रभारी व रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 सूर्यकान्त ने की। सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स ड्रग रेजिसन्टेन्ट टी.बी. केयर के संस्थापक प्रभारी डा0 सूर्यकान्त ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत ऐसे पोस्ट टीबी डिसीज के रोगियों के उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। विश्व टीबी दिवस पर 24 मार्च 2026 से एक नई पोस्ट टीबी डिसीज क्लीनिक का शुभारम्भ किया जायेगा। देश में केजीएमयू पहली संस्था होगी जो कि इस तरह की सुविधा शुरू करेगी।

टीबी के रोगियों के लिए पोस्ट टीबी डिसीज क्लीनिक वरदान साबित होगीः डा0 सोनिया नित्यानन्द कुलपति केजीएमयू


डा0 सोनिया नित्यानन्द, कुलपति, केजीएमयू ने कहा कि टीबी से उबर चुके रोगियों को नई जिंदगी देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में “पोस्ट टीबी डिज़ीज़ क्लीनिक” एक वरदान के रूप में साबित होगी। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम नार्थ जोन टास्ट फोर्स के चेयरमैन डा0 सूर्यकान्त ने कहा कि पोस्ट टीबी डिसीज के रोगियों के लिए शोध के द्वारा यह सिद्ध हो चुका है कि पोस्ट टीबी डिसीज के रोगियों की पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन की आवश्यकता पड़ती है। इस पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन के सह प्रभारी डा0 अंकित कुमार ने बताया कि पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन केन्द्र में सांस के रोगों के विशेषज्ञ, फिजियोथैरेपिस्ट, डाइटिशियन, काउंसलर, सोशल वर्कर आदि की एक पूरी टीम की आवश्यकता होती है जो कि रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में मौजूद है। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय शोधों के आधार पर यह देखा गया है कि तीन महीने के पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन के प्रयोग से रोगियों को काफी आराम मिल जाता है, साथ ही साथ उनके जीवन की गुणवत्ता भी बढ़ जाती है।
पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन टीबी के उपचार के बाद के लिए एक आधुनिक चिकित्सा विधा है, जिसके माध्यम से इन रोगियों को कैसे उनका जीवन गुणवत्ता पूर्वक बनाया जा सकता है और कैसे उनकी रोज़मर्रा की परेशानियां को कम किया जा सकता है, सिखाया जाता है। साथ ही ऐसे रोगियों की कार्यक्षमता एवं पोषण को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इसके लिए पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन का प्रयोग किया जाता है। ज्ञात रहे कि किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में एक पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन केंद्र स्थापित है, जो कि प्रदेश का सरकारी क्षेत्र का पहला केन्द्र है। इस केन्द्र में सांस के रोगी जैसे- अस्थमा, सीओपीडी, इंटरस्टीशियल लंग डिजीज जिनकी सांस फूलती है या अन्य परेशानी रहती है, ऐसे रोगियों को कुछ शारीरिक व्यायाम, पोषण सलाह तथा काउंसलिंग और कुछ व्यायाम के माध्यम से सांस के रोगियों की जीवन की गुणवत्ता और उनकी कार्य करने की क्षमता को बढ़ाने की कोशिश की जाती है। इसमें कुछ योग, व्यायाम, प्राणायाम, ध्यान की भी सलाह दी जाती है। इस पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन केंद्र में रोगियों को डॉक्टर की सलाह पर पंजीकृत किया जाता है। उनकी काउंसलिंग के बाद उनको पोषण की सलाह दी जाती है। रोगी को प्रारंभ में केंद्र में आना पड़ता है और आवश्यकता अनुसार रोगी को ऑनलाइन सेशन के द्वारा भी प्रशिक्षित किया जाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.