TN

TotaRam News

What's Hot

लापरवाही पर ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Table of Content

अवर अभियन्ता निलम्बित, सहायक अभियन्ता एवं परियोजना प्रबन्धक चंदौली के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संस्थित

तकनीकि जाँच हेतु संयुक्त प्रबन्ध निदेशक की अध्यक्षता में त्रिसदस्यीय तकनीकी समिति का गठन

तीन दिवस के भीतर अपनी जाँच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश

लखनऊ। जनपद चन्दौली में डीएफसीसी रूट के मुगलसराय–गया रेल सेक्शन पर स्थित सम्पार संख्या 78सी पर निर्माणाधीन 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु का कार्य ईपीसी मोड पर कॉन्ट्रेक्टर मेसर्स श्रेष्ठाभिषेक बिल्डकॉन प्रा० लि०, रामपुर द्वारा कराया जा रहा है। दिनांक 18 मार्च, 2026 को बनौली खुर्द साइड में एबटमेंट ए-2 तथा पियर पी-6 के मध्य डेक स्लैब के कंक्रीट का कार्य प्रगति पर था। रात्रि लगभग 11:00 बजे कंक्रीट कार्य के दौरान हाइड्रा का बूम स्टेजिंग से टकरा गया, जिससे स्टेजिंग सहित निर्माणाधीन स्लैब का एक भाग क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। इस संबंध में एमडी सेतु निगम ने बताया कि घटना में पाई गई लापरवाही एवं समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित न किए जाने के दृष्टिगत विभाग द्वारा संबंधित कॉन्ट्रेक्टर मेसर्स श्रेष्ठाभिषेक बिल्डकॉन प्रा० लि०, रामपुर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
प्रबन्ध निदेशक, उ०प्र० राज्य सेतु निगम लि० द्वारा उक्त सेतु कार्य पर तैनात प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर अवर अभियन्ता (सिविल) को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। साथ ही सहायक अभियन्ता एवं परियोजना प्रबन्धक चंदौली के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, क्षतिग्रस्त निर्माण भाग की विस्तृत जाँच हेतु संयुक्त प्रबन्ध निदेशक (मुख्य अभियन्ता-लो०नि०वि०) की अध्यक्षता में त्रिसदस्यीय तकनीकी समिति का गठन किया गया है। समिति को निर्देशित किया गया है कि वह कार्यस्थल का गहन तकनीकी निरीक्षण कर तीन दिवस के भीतर अपनी जाँच आख्या प्रस्तुत करे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.