TN

TotaRam News

What's Hot

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की

Table of Content

लखनऊ। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में आज यहाँ सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सभागार में बाढ़ से संबंधित कार्यों की तैयारी एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में देवीपाटन मंडल के अंतर्गत जनपद गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच तथा अयोध्या मंडल के अंतर्गत बाराबंकी, अयोध्या एवं अम्बेडकरनगर जनपदों में संचालित बाढ़ सुरक्षा एवं बचाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ बचाव से संबंधित सभी आवश्यक कार्य 15 जून से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं, जिससे संभावित बाढ़ की स्थिति में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी अभियंता एवं संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। जलशक्ति मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी इंजीनियरों की तैनाती समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों को पूरी संवेदनशीलता एवं उच्च गुणवत्ता के साथ संपादित किया जाना चाहिए, ताकि जनसामान्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
समीक्षा बैठक में मंत्रीजी ने विगत नौ वर्षों में इन क्षेत्रों में बाढ़ से बचाव हेतु कराए गए कार्यों तथा उनके प्रभाव का भी आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व में कराए गए कार्यों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सुधारात्मक कदम भी उठाए जाएं।
प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अनिल गर्ग ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने जनपदों में क्रिटिकल स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य तत्काल कराए जाएं। साथ ही संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण, सामग्री एवं अन्य संसाधनों का पर्याप्त रिजर्व स्टॉक भी उपलब्ध रखा जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन ), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सहित विभाग के मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता तथा देवीपाटन मंडल,एल तथा अयोध्या मंडल के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंताओं ने सहभागिता की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

LPG के बाद अब PNG महंगी

डेस्क। पश्चिम एशिया संकट के कारण रसोई गैस (LPG) के बाद अब पाइपलाइन के जरिए घरों तक पहुंचने वाली प्राकृतिक गैस (PNG) की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ कानपुर, मेरठ, अजमेर जैसे शहरों में पीएनजी की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने 1 अप्रैल 2026 से नई दरें...

“असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव प्रचार समाप्त

डेस्क। असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। अब उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम (EVM) में कैद होगा। असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर गुरुवार को एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र असम,...

देवरिया में सड़क हादसा: अस्पताल से लौट रहे युवक की मौत, साथी घायल

संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय सुदामा पटेल की मौत हो गई, जबकि उनके साथी संगम चौरसिया (25) घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सुदामा और संगम बाइक से देवरिया के एक निजी अस्पताल में अपने मित्र की पत्नी को प्रसव के लिए...

शास्त्री भवन में स्वच्छता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित

डेस्क। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के हिस्से के रूप में, विधायी विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय ने 7 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के शास्त्री भवन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। पेशेवर कलाकारों ने विधायी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रदर्शन किया, जिसमें इसके...

आईओएस सागर मिशन के तहत आईएनएस सुनयना माले पहुंचा

डेस्क। हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना 6 अप्रैल, 2026 को मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा। परिचालन तैनाती में यह उसका पहला पड़ाव है। जहाज का मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ और स्थायी समुद्री साझेदारी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.