/ Jul 20, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गंडक संगठन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

Table of Content

लखनऊ। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज यहाँ तेलीबाग स्थित परिकल्प भवन में विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। मंत्री ने विभाग द्वारा संचालित बाढ़ सुरक्षा एवं नदी तट संरक्षण संबंधी परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने विगत नौ वर्षों में विभाग द्वारा बाढ़ से बचाव के लिए कराए गए विभिन्न कार्यों एवं परियोजनाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रीय स्तर पर प्राप्त हुए लाभों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं के प्रभाव और उपयोगिता के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण प्राप्त किया।
जलशक्ति मंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि बाढ़ सुरक्षा से संबंधित सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप और समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए, जिससे प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को स्थायी राहत मिल सके।
परियोजनाओं के भौतिक सत्यापन एवं स्थलीय निरीक्षण पर जोर दिया गया एवं बैठक में परियोजनाओं के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया गया। परियोजनाओं के प्रारम्भ से पूर्व तथा निर्माण पूर्ण होने के पश्चात फोटोग्राफ एवं वीडियो लेने के लिए निर्देशित किया जिससे कार्यों की वास्तविक प्रगति और गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जा सके। इस अवसर पर श्री स्वतंत्र देव सिंह ने निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का वे स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान वे स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर परियोजनाओं के पूर्ण होने से हुए लाभों के संबंध में फीडबैक प्राप्त करेंगे, ताकि योजनाओं के वास्तविक प्रभाव का समुचित आकलन किया जा सके। मंत्री जी ने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में परियोजनाओं का नियमित भौतिक निरीक्षण सुनिश्चित करें तथा कार्यों की स्थिति एवं गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
बैठक में प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अनिल गर्ग जी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी बाढ़ सुरक्षा एवं तटबंध सुरक्षा की परियोजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा परियोजनाओं की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पूरी की जाए तथा समय-समय पर अद्यतन रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में मंत्री को अवगत कराया। बैठक में प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन ), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सहित विभाग के मुख्य अभियंता एवं गोरखपुर मंडल, आज़मगढ़ मंडल तथा बस्ती मंडल के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंताओं ने सहभागिता की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

LDA Action in Aliganj Lucknow: अग्निकांड के बाद अवैध व्यावसायिक भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

LDA ने जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश, बिल्डर ने स्वयं तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या-एम0एस0-102 पर निर्मित जिस भवन में अग्निकांड हुआ था, सोमवार को उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गयी। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अंतर्गत बिल्डर ने स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ना...

धर्मपाल सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

डेयरी क्षेत्र मजबूत करने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाढ़ संभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे...

घोसी सहकारी चीनी मिल का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया निरीक्षण, पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

चीनी मिल को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस पहल लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.