डेस्क। महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। यह शादी बुधवार को केरल के Arumanoor मंदिर में संपन्न हुई। शादी में फैंस, मीडिया और राजनीतिक नेता भी मौजूद रहे। विवाह के बाद कपल ने मंदिर में भगवान के सामने माथा टेका और पुजारी से आशीर्वाद लिया। मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने बताया कि 2 मार्च को कुछ लोग केरल आए थे, जिन्होंने उनकी बेटी को फिल्म में काम दिलाने और एक्टिंग सिखाने का भरोसा दिया। इसके बाद मोनालिसा केरल चली गईं और वहीं उन्होंने फरमान खान से शादी कर ली। पिता ने इसका विरोध किया, लेकिन मोनालिसा ने उनकी बात नहीं मानी।
मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की निवासी हैं, जबकि फरमान खान महाराष्ट्र से हैं। दोनों डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनके परिवार विवाह के खिलाफ थे। विरोध के बाद कपल केरल में शरण लेने को मजबूर हुआ। मोनालिसा ने सुरक्षा की मांग करते हुए तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन में शरण ली। पुलिस ने पुष्टि की कि मोनालिसा बालिग हैं और उन्हें अपनी पसंद से विवाह करने का कानूनी अधिकार है।
शादी में केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सीपीएम के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन और सांसद ए. ए. रहीम भी मौजूद रहे। ए. ए. रहीम ने कहा कि यह विवाह केरल की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को दर्शाता है और लोगों को इस खुशी के मौके में शामिल होने का संदेश देता है।
