TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश: एडवेंचर टूरिज्म और नव ऊर्जा का उभरता केंद्र

Table of Content

लखनऊ। गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग छुट्टियों में कुछ नया और रोमांचक तलाशते हैं। इसी बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पर्यटन ने टूरिज्म के नए आयाम गढ़ने की दिशा में एक बड़ा और महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। राज्य को रोमांच, नवाचार और अनुभव आधारित पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने के लक्ष्य के साथ पर्यटन विभाग ने एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान देने की पहल शुरू की है। उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 के तहत प्रदेशभर में साहसिक पर्यटन परियोजनाओं में निवेश के लिए व्यक्तियों, संस्थाओं और उद्यमियों को आमंत्रित किया है, ताकि राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर टूरिज्म के सशक्त गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके। इस पहल से न केवल गर्मियों में पर्यटन गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी, बल्कि रोजगार, निवेश और स्थानीय उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा होंगे।

‘एडवेंचर टूरिज्म में अग्रणी बनना लक्ष्य’
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘राज्य में पर्यटन को महज दर्शनीय स्थलों तक सीमित न रखते हुए हम उसे रोमांचक अनुभवों से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देकर प्रदेश की विविध भौगोलिक और प्राकृतिक संभावनाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाई जाएगी। इस प्रयास में निजी क्षेत्र, उद्यमियों और संस्थाओं की भागीदारी अहम होगी। हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी एडवेंचर टूरिज्म गंतव्यों में स्थापित करना है।’

तीन तरह के एडवेंचर टूरिज्म 
पर्यटकों की रुचि और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना को भूमि आधारित, जल आधारित और वायु आधारित एडवेंचर टूरिज्म इन तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसका उद्देश्य साहसिक गतिविधियों के माध्यम से प्रदेश को एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके।

लैंड बेस्ड एडवेंचर टूरिज्म 
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा रोमांच और उत्साह के नए आयाम खोलते हुए भूमि आधारित साहसिक पर्यटन (लैंड बेस्ड एडवेंचर टूरिज्म) को एक सशक्त पहचान के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत एटीवी (ऑल-टेरेन व्हीकल) टूर, बंजी जंपिंग, साइकिलिंग टूर, जीप सफारी और मोटरसाइकिल टूर जैसी गतिविधियां न केवल युवाओं के जोश को नया मंच देंगी, बल्कि एडवेंचर पसंद करने वालों को यादगार अनुभव भी प्रदान करेंगी।

वाटर बेस्ड एडवेंचर टूरिज्म
पानी की लहरों पर रोमांच को नया आयाम देने की दिशा में ‘जल आधारित एडवेंचर टूरिज्म’ (वाटर बेस्ड एडवेंचर टूरिज्म) को पर्यटन विकास की प्रमुख कड़ी के रूप में विकसित किया जा रहा है। कयाकिंग, राफ्टिंग, रिवर क्रूज़िंग और आधुनिक वाटर स्पोर्ट्स सेंटर जैसी गतिविधियों के माध्यम से पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

एयर बेस्ड एडवेंचर टूरिज्म
विभाग द्वारा आकाश की ऊंचाइयों से रोमांच का नया अध्याय खोलने की दिशा में ‘एयर बेस्ड एडवेंचर टूरिज्म’ को बढ़ावा दिया जा रहा है। हॉट एयर बैलूनिंग, पैराग्लाइडिंग और स्काईडाइविंग जैसी साहसिक गतिविधियों के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र को नई उड़ान देने की तैयारी है। 

सरकार की ओर से मिलेंगी छूट
उ0प्र0 पर्यटन नीति-2022 के तहत निवेशकों को आकर्षक प्रोत्साहन दिए जाएंगे। नीति के अनुसार, 10 लाख से 10 करोड़ रुपए तक के निवेश पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी (अधिकतम 02 करोड़ रुपए), 50 करोड़ रुपए तक के निवेश पर 20 फीसदी (अधिकतम 7.5 करोड़ रुपए), 200 करोड़ रुपए तक के निवेश पर 15 प्रतिशत (अधिकतम 20 करोड़ रुपए), 500 करोड़ रुपए तक के निवेश पर 10 फीसद (अधिकतम 25 करोड़ रुपए) और 500 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश पर भी 10 प्रतिशत सब्सिडी (अधिकतम 40 करोड़ रुपए) दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, 100 प्रतिशत स्टांप शुल्क में छूट और सभी पर्यटन इकाइयों के लिए भूमि परिवर्तन एवं विकास शुल्क में पूर्ण छूट का भी प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति/जनजाति और महिला उद्यमियों को 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने बताया कि ‘एडवेंचर टूरिज्म को विशिष्ट पहचान देने की यह पहल प्रदेश को पारंपरिक पर्यटन से आगे ले जाकर अनुभव आधारित और भविष्य उन्मुख गंतव्य के रूप में स्थापित करेगी। भूमि, जल और वायु आधारित साहसिक गतिविधियों के जरिए राज्य की भौगोलिक विविधता और प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। साथ ही, उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 के तहत दिए जा रहे प्रोत्साहन, निजी निवेश को आकर्षित करेंगे। इससे प्रदेश के पर्यटन ढांचे को मजबूती मिलेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुशीनगर में नाम परिवर्तन: फाजिलनगर से पावागढ़, सीएम योगी का बड़ा फैसला

कुशीनगर के फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ होगा कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर जिले के फाजिलनगर नगर पंचायत का नाम बदलकर “पावागढ़” किए जाने की घोषणा की है। मंगलवार को आयोजित एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नाम परिवर्तन का प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया गया है और अब फाजिलनगर...

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 प्रदान करेंगे

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 नई दिल्ली। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 का वितरण समारोह बुधवार, 3 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय पंचायती राज एवं मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा देश भर की 42...

लखनऊ: यूपी संगीत नाटक अकादमी और सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के बीच सांस्कृतिक सहयोग के लिए MoU साइन

लखनऊ में लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए MoU लखनऊ। शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्थान तथा युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने के लिए आज प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एवं प्रबंध निदेशक उ0प्र0 पर्यटन विकास निगम के निदेशक आशीष कुमार की उपस्थिति में उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी और...

युवा संगम पहल: तेलंगाना के राज्यपाल ने मेघालय छात्र प्रतिनिधिमंडल से किया संवाद

युवा संगम पर चर्चा Totaram.news. तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने 28 मई, 2026 को हैदराबाद के लोक भवन में मेघालय के छात्र प्रतिनिधिमंडल से वार्तालाप किया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट शिलांग के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय एकता और युवाओं के बीच अंतर-सांस्कृतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक शैक्षिक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में जनजातीय छात्रवृत्ति लाभार्थियों से की मुलाकात

जनजातीय छात्रवृत्ति योजना नई दिल्ली। जनजातीय कार्य मंत्रालय की प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थियों के एक समूह ने आज, 2 जून, 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। लाभार्थी युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस आवश्‍यकता...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.