/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अंडरपास निर्माण की मांग

Table of Content

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने जनपद मऊ में आमजन की सुविधा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर महत्वपूर्ण रेलवे क्रॉसिंगों पर अंडरपास निर्माण कराए जाने का अनुरोध किया है। मंत्री ने पत्र में जनहित को प्राथमिकता देते हुए मऊ–शाहगंज रेलखंड के विभिन्न स्थानों पर अंडरपास या रेल फाटक बनाए जाने की आवश्यकता पर विस्तार से उल्लेख किया है। मंत्री ने अपने पत्र में बताया कि मऊ–शाहगंज रेलखंड पर हैदरनगर और अली नगर को जोड़ने वाले मार्ग पर अंडरपास न होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन के लिए लगभग 5 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इससे क्षेत्र के हजारों लोग प्रतिदिन प्रभावित होते हैं और उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जनहित में इस स्थान पर अंडरपास निर्माण को अत्यंत आवश्यक बताते हुए शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया है। इसके साथ ही मंत्री ने मऊ–शाहगंज रेलखंड पर बरलाई–खानपुर मार्ग स्थित ठकुरमनपुर रेलवे लाइन के (5सी) फाटक पर भी अंडरपास निर्माण की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस रेलवे फाटक पर अंडरपास न होने के कारण स्थानीय लोगों को लगभग 8 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर आवागमन करना पड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है और अंडरपास बन जाने से खानपुर, बरलाई, अछार, हकीकतपुर वार्ड, ठकुरमनपुर एवं काझाखुर्द सहित आसपास के गांवों की लगभग 15 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
मंत्री ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि जनपद मऊ में संपर्क संख्या 14सी, 25सी एवं 27सी पर भी रेल फाटक अथवा अंडरपास बनाए जाने की आवश्यकता है। इन मार्गों से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न धार्मिक आयोजनों और जुलूसों जैसे दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, मोहम्मदी आदि के दौरान भी इन्हीं रास्तों का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है, जिससे इन स्थानों पर सुरक्षित और सुगम आवागमन की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक हो जाती है। इस संबंध में मंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दूरभाष पर भी वार्ता की। रेल मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इन प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई करने तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कार्य को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इन स्थानों पर अंडरपास या रेल फाटक बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा। इसके साथ ही मंत्री ने मऊ के इंदारा अदरी रेलवे क्रॉसिंग पर बना रहे रेलवे ओवरब्रिज का पिछले सप्ताह रात्रि में निरीक्षण किया। रात्रि में भी चल रहे कार्य को देखकर उन्होंने संतोष जाता है कि एक वर्ष में यह बनकर तैयार हो जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.