लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए KGMU में एमबीबीएस और बीडीएस छात्राओं के लिए निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण का विशेष अभियान शुरू किया गया। यह पहल उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन और KGMU की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद (पद्मश्री) के नेतृत्व में आयोजित की गई।
अभियान के प्रथम चरण में KGMU की 120 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल महोदया के आशीर्वाद से हुआ। इस अवसर पर प्रो. अंजू अग्रवाल, प्रो. के.के. सिंह, प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. सुजाता देओ, प्रो. रश्मि कुशवाहा, प्रो. तीर्थराज तथा डॉ. पूजा सहित कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे। यह पहल युवा चिकित्सा पेशेवरों के बीच महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
