/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

एमएसडीई बजट-पश्चात वेबिनार में ‘केयर इकोसिस्टम में स्किलिंग’ विषय पर सत्र आयोजित करेगा।

Table of Content

डेस्क। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) केंद्रीय बजट 2026-27 के बाद वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रमुख विषयों पर आधारित बजट-पश्चात वेबिनार श्रृंखला के अंतर्गत ‘भारत के देखभाल इकोसिस्‍टम को सुदृढ़ बनाना: 1.5 लाख बहुकुशल देखभालकर्ताओं का प्रशिक्षण’ विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन करेगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ‘सबका साथ सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं को साकार करना’ विषय पर आधारित इस पूरे दिन के वेबिनार का नेतृत्व और समन्वित करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 9 मार्च, 2026 को बजट-पश्चात वेबिनार 2026-27 को संबोधित करेंगे। यह वेबिनार सभी हितधारकों के लिए एक सहयोगात्मक मंच के रूप में कार्य करने की उम्मीद है, जिससे वे बजट भाषण 2026-27 के पैरा-54 में उल्लिखित कार्यान्वयन रणनीतियों पर विचार-विमर्श कर सकें, जिसमें कहा गया है:

‘‘वृद्धावस्था और संबद्ध देखभाल सेवाओं को सम्मिलित करते हुए एक मजबूत देखभाल इकोसिस्‍टम का निर्माण किया जाएगा। बहु-कुशल देखभाल करने वालों को प्रशिक्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के एनएसक्यूएफ-संरेखित कार्यक्रम विकसित किए जाएंगे, जिसमें मुख्य देखभाल और संबद्ध कौशल, जैसे कल्याण, योग और चिकित्सा और सहायक उपकरणों के संचालन को शामिल किया जाएगा। आने वाले वर्ष में, 1.5 लाख देखभाल करने वालों को प्रशिक्षित किया जाएगा।’’ सत्र के दौरान चर्चा एक मजबूत देखभाल करने वाले कार्यबल को विकसित करने पर केंद्रित होगी जो भारत की बढ़ती घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो, साथ ही देखभाल अर्थव्यवस्था में उभरते वैश्विक अवसरों का लाभ उठा सके। केंद्रीय बजट 2026-27 में वृद्धावस्था और संबद्ध देखभाल सेवाओं का विस्तार करके और एनएसक्यूएफ-अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करके देखभाल तंत्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की गई है, जो कल्याण सहायता, योग और चिकित्सा और सहायक उपकरणों के संचालन सहित संबद्ध कौशल के साथ मुख्य देखभाल करने वाली दक्षताओं को जोड़ती है। इस पहल का उद्देश्य आने वाले वर्ष में 1.5 लाख देखभाल करने वालों को प्रशिक्षित करना है, जिससे भारत के स्वास्थ्य सेवा और संबद्ध देखभाल सहायता कार्यबल में वृद्धि होगी।

भारत का कौशल विकास तंत्र – राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी), क्षेत्रीय कौशल परिषदों (एसएससी), औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई)/राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई), प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (पीएम-एनएपीएस) और जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) जैसी प्रमुख योजनाओं के अंतर्गत प्रशिक्षण भागीदारों द्वारा समर्थित – कार्यबल की इन बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मजबूत किया जा रहा है। हजारों उम्मीदवारों को पहले ही वृद्धावस्था देखभालकर्ता, गृह स्वास्थ्य सहायक और सामान्य सहायक जैसी देखभाल संबंधी भूमिकाओं में प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिससे एक सुव्यवस्थित देखभाल कार्यबल की नींव रखी गई है।

ब्रेकआउट सत्र भारत के देखभाल कार्यबल को मजबूत करने के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों, राज्य सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और शिक्षाविदों के विशेषज्ञों को एक साथ लाएगा। चर्चाओं में देखभाल करने वालों की योग्यता को मानकीकृत करने, प्रशिक्षक क्षमता और प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, देखभाल क्षेत्र में प्रशिक्षुता के अवसरों का विस्तार करने और कार्यबल की गतिशीलता को सुविधाजनक बनाने के लिए वैश्विक बेंचमार्क के साथ कौशल मानकों को संरेखित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

वेबिनार के समापन सत्र के दौरान ब्रेकआउट चर्चाओं से उभरने वाली अंतर्दृष्टि प्रस्तुत की जाएगी, जहां भाग लेने वाले मंत्रालयों/विभागों के केंद्रीय मंत्री प्रमुख सिफारिशों और बजट घोषणा के रणनीतिक कार्यान्वयन के लिए भविष्‍य की रूपरेखा तैयार करेंगे। कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार, जयंत चौधरी एमएसडीई की ओर से देखभाल अर्थव्यवस्था की आवश्यकता को पूरा करने के लिए कौशल इकोसिस्‍टम को मजबूत करने हेतु महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टियां और दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे। इस परामर्श के माध्यम से मंत्रालय का उद्देश्य 1.5 लाख देखभालकर्ताओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लक्ष्य को साकार करने के लिए कार्यान्वयन योग्य रणनीतियों की रूपरेखा तैयार करना तथा भारत के अर्थव्‍यवस्‍था क्षेत्र के विकास को गति देना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.