TN

TotaRam News

What's Hot

होली के बीच जनऔषधि सप्ताह: चौथे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Table of Content

डेस्क। जनऔषधि सप्ताह 2026 के चौथे दिन, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत भारतीय औषधि एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (पीएमबीआई) की ओर से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। यह आयोजन 7 मार्च को मनाए जाने वाले 8वें जनऔषधि दिवस से पहले 1 से 5 मार्च 2026 तक चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान का हिस्सा था। होली के त्योहार के बीच भी इन स्वास्थ्य शिविरों में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, रक्तचाप, रक्त शर्करा और थायरॉइड परीक्षण जैसी ऑन-साइट निदान सेवाएं, बाल चिकित्सा देखभाल और दीर्घकालिक बीमारियों के लिए परामर्श प्रदान किए गए। जनऔषधि औषधियों और सुविधा सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया, साथ ही किफायती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के लाभों को उजागर करने वाले जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। सप्ताह भर चलने वाले इस उत्सव के हिस्से के रूप में, देशभर में लगभग 250 स्थानों पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें मुफ्त परामर्श, दवाओं का वितरण और रक्त शर्करा और रक्तचाप की निगरानी जैसे बुनियादी नैदानिक परीक्षणों सहित आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। चौथे दिन शिविर डोड्डाबल्लापुर, बेंगलुरु ग्रामीण (कर्नाटक), मोहोल, सोलापुर (महाराष्ट्र), नौहट्टा, डाउन टाउन श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर), पालनाडु (आंध्र प्रदेश), बेंगलुरु शहरी, (कर्नाटक), हावेरी (कर्नाटक) सहित कई स्थानों पर आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेके) के तहत, देशभर में संचालित 18,000 से अधिक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों (पीएमबीजेके) के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं जनता को किफायती दामों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। औषधि विभाग के अंतर्गत आने वाला फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो (पीएमबीआई) इस प्रमुख पहल को लागू कर रहा है ताकि गुणवत्ता से समझौता किए बिना आवश्यक दवाएं प्रत्येक नागरिक को ब्रांडेड दवाओं की तुलना में काफी कम कीमतों पर उपलब्ध हों। सरकार ने मार्च 2027 तक 25,000 केंद्र स्थापित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है ताकि वित्तीय बाधाओं के कारण कोई भी नागरिक आवश्यक दवाओं से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोलने के इच्छुक उद्यमी, फार्मासिस्ट, डॉक्टर और पात्र व्यक्ति आधिकारिक वेबसाइट www.janaushadhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए योजना के तहत वित्तीय सहायता और प्रोत्साहन प्रदान किए जाते हैं। यह पहल राष्ट्र के स्वास्थ्य सेवा मिशन में योगदान देने के साथ-साथ स्थायी आजीविका स्थापित करने का अवसर प्रदान करती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.