TN

TotaRam News

What's Hot

सीएम योगी ने दी होली की शुभकामनाएं

Table of Content

गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ ने परंपरा के अनुसार गोरखनाथ मंदिर में होलिकोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता, उमंग और उल्लास का पर्व है, जो शांति, सौहार्द और सुरक्षा के वातावरण में ही अपने वास्तविक उत्सवी स्वरूप में मनाया जाता है। बुधवार सुबह मंदिर परिसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की ऋषि परंपरा और पूर्वजों ने हजारों वर्षों की होली की विरासत को जिस भावना से संरक्षित कर आगे बढ़ाया है, आज की पीढ़ी भी उसी उत्साह और श्रद्धा के साथ उसे आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग और हर सनातनी इस पावन पर्व से जुड़कर आनंद की अनुभूति कर रहा है तथा मनमुटाव और वैरभाव को समाप्त कर समरस समाज के निर्माण का प्रयास कर रहा है।मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 1 लाख 61 हजार से अधिक स्थानों पर होलिकादहन के कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि होलिकादहन भगवान श्रीहरि विष्णु के नृसिंह अवतार के स्मरण का भी अवसर है, जो सज्जन शक्ति के संरक्षण और दुर्जन शक्ति के विनाश का संदेश देता है। सीएम योगी ने कहा कि जब समाज में अराजकता और अव्यवस्था बढ़ती है, तब ईश्वरीय अवतार सकारात्मक शक्तियों को प्रेरित करने के लिए प्रकट होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम सब प्रह्लाद, शबरी या अर्जुन की भांति अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करें, तो सकारात्मक शक्तियां सशक्त होंगी और नकारात्मक ताकतें स्वयं परास्त हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज नया भारत विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। विरासत और विकास को साथ लेकर चलने की प्रक्रिया ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि आने वाली पीढ़ियां भी इस समरसता के पर्व को इसी उत्साह और उल्लास के साथ मनाती रहें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना उत्तर प्रदेश

PM Surya Ghar योजना में राष्ट्रीय सम्मान लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी पहचान स्थापित की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष :...

नई दिल्ली में समीक्षा बैठक: नितिन गडकरी ने 12,260 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर दिए निर्देश

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर आंध्र प्रदेश में 8,512 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों तथा पश्चिम बंगाल में 3,748 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रख-रखाव की प्रगति की समीक्षा की।...

एयर मार्शल तरुण चौधरी ने भारतीय वायु सेना की सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला

IAF में बड़ा बदलाव Totaram.news. एयर मार्शल तरुण चौधरी, एवीएसएम, वीएसएम ने 1 जून 2026 को सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाल लिया है। उन्हें दिसंबर 1989 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशन प्रदान किया गया था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ एयर...

मेजर जनरल राहेल थॉमस ने सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) की अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

AFMS में बड़ा नियुक्ति बदलाव Totaram.news. मेजर जनरल राहेल थॉमस ने 1 जून, 2026 को सैन्य नर्सिंग सेवा के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। उन्‍होंने चार दशकों तक राष्ट्र की विशिष्ट सेवा करने के बाद 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाली मेजर जनरल लिसाम्मा पीवी का स्थान लिया है। पुणे स्थित सशस्त्र बल...

वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी ने भारतीय नौसेना की अंडमान और निकोबार कमान के 20वें कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाला

अंडमान और निकोबार कमान में बड़ा बदलाव Totaram.news. वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी, एवीएसएम ने 1 जून, 2026 को विजयपुरम में अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के 20वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। विनीत मैकार्थी ने 1 जुलाई, 1989 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया और वे फ्लैग ऑफिसर तोपखाने और मिसाइलों के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.