TN

TotaRam News

What's Hot

बीमारों के इलाज की चिंता छोड़ें, सरकार देगी पूरी आर्थिक मदद: योगी आदित्यनाथ

Table of Content

गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंदों को बड़ी राहत दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इलाज के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी और पात्र लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भरपूर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी होलिकोत्सव के अवसर पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने बैठे फरियादियों के पास स्वयं पहुंचकर उन्होंने एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए त्वरित व संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता मांगने वाले मामलों में इस्टीमेट की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर शासन को भेजी जाए, ताकि समय पर सहायता राशि जारी की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर जरूरतमंद को इलाज के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।

जनता दर्शन में एक व्यक्ति ने किडनी रोग के इलाज में आर्थिक तंगी की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने उससे आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली। कार्ड न होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने आश्वस्त किया कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सरकार इलाज में हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों पर पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य करें। समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं जमीन कब्जाने या दबंगई की शिकायत मिले तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

जनता दर्शन में कुछ बच्चे भी अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया, चॉकलेट वितरित की और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.