TN

TotaRam News

What's Hot

रफ्तार बनी काल: यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में 6 की जान गई, कई जख्मी

Table of Content

लखनऊ /हाथरस। सादाबाद क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर गढ़ी हरिया गांव के पास एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको सवारों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कार में सवार 13 लोग घायल हो गए, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों को तत्काल आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही थी, जबकि इको कार सवार दिल्ली से राजस्थान की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने बस और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में मृतक


दिनेश पुत्र हुकम सिंह उम्र करीब 45 वर्ष  निवासी गांगोली थाना राजाखेड़ा,जनपद धौलपुर राजस्थान ।

सुनीता पत्नी दिनेश उम्र करीब 40 वर्ष  निवासी गांगोली थाना राजाखेड़ा,जनपद धौलपुर राजस्थान।

विजय बघेल पुत्र सुखराम उम्र 27 वर्ष निवासी चोरंगाबाद थाना बाह

पिंकी बघेल पत्नी विजय बघेल उम्र करीब 26 निवासी चोरंगाबाद थाना बाह



हादसे में घायल



मनोज पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी बाजना थाना राजाखेडा जनपद धोलपुर (राजस्थान) उम्र 25 वर्ष

रानी पत्नी मनोज उम्र 32 वर्ष निवासी बाजना थाना राजाखेडा जनपद धोलपुर (राजस्थान)

जयदीप पुत्र मनोज उम्र 04 वर्ष निवासी बाजना थाना राजाखेडा जनपद धोलपुर (राजस्थान)

इको वैन चालक वीरेंद्र पुत्र राम प्रकाश

आर्यन पुत्र अजय उम्र 8 साल

अंशु पुत्र अजय उम्र 6 साल

लक्ष्य पुत्र विजय उम्र 1 साल

प्राची पुत्री विजय उम्र 3 साल

पूनम बघेल उम्र 15 साल

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ को मिला म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट

लखनऊ। लखनऊ म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट बनकर तैयार हो गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गोमती नगर के विवेक खण्ड में आयोजित ‘गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव’ में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित म्यूजियम समेत 5827.9 लाख रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।चौक के हुसैनाबाद में 4,973 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस म्यूजियम...

क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों के बीच हर गाँव तक आधुनिक कृषि मशीनरी पहुँचाएँगे – शिवराज सिंह चौहान

डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र के किसानों को उन्नत किस्में, सही फसल अनुशंसा और आधुनिक कृषि यंत्रों की सुलभ सुविधा एक साथ उपलब्ध कराई जाए, ताकि...

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को रोजगार का ‘महाकुम्भ’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में...

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम

डेस्क। दशहरा मैदान, रायसेन (मध्य प्रदेश) में शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया, जहाँ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों किसान,...

अप्रैल–मई में युद्धस्तर पर काम कर जनता को त्वरित लाभ देने पर जोर

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज लखनऊ स्थित संगम सभागार में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पिछली वित्तीय वर्ष में जो योजनाएं किसी कारणवश अधूरी रह गई हैं, उन्हें चालू...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.