TN

TotaRam News

What's Hot

हीली का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप किया

Table of Content

डेस्क। कप्तान एलिसा हीली ने 158 रन की शानदार पारी खेलते हुए वनडे क्रिकेट को शानदार अंदाज में अलविदा कहा। इस प्रदर्शन की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने यहां रविवार को तीसरे और आखिरी महिला एकदिवसीय मैच में विश्व चैंपियन भारत को 185 रन से हराकर श्रृंखला 3-0 से क्लीन स्वीप की। 35 साल की हीली ने अपने अंतिम वनडे में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने और बेथ मूनी (नाबाद 106 रन) की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 409 रन का विशाल स्कोर बनाया। भारत की टीम 410 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 45.1 ओवर में 224 रन पर ऑल आउट हो गई और तीन मैचों की सीरीज 0-3 से हार गई। हीली अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत 6 मार्च से भारत के खिलाफ पर्थ में होने वाले एकमात्र गुलाबी गेंद टेस्ट से करेंगी। उन्होंने 126 वनडे मैचों में कुल 3,777 रन बनाए हैं, जिसमें आठ शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया की पारी में शुरुआती झटका तब लगा जब फीबी लिचफील्ड 14 रन पर आउट हुईं। लेकिन हीली और जॉर्जिया वोल ने दूसरे विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। इसके बाद हीली और मूनी ने तीसरे विकेट के लिए 145 रन जोड़कर विशाल स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई। हीली ने अपने 126वें वनडे में आठवां शतक जड़ा, जिसमें 27 चौके और दो छक्के शामिल थे। वोल ने सात चौके और एक छक्का मारा, जबकि मूनी ने 10 चौके और एक छक्का लगाया। अंत में अनाबेल सदरलैंड (23) और निकोला कैरी (34 रन, 15 गेंद) ने तेजी से रन जोड़े। भारत की तरफ से स्नेह राणा ने दो विकेट लिए, वहीं श्री चरणी ने भी दो विकेट चटकाए, लेकिन वे एकदिवसीय में 100 से अधिक रन देने वाली केवल तीसरी गेंदबाज बनीं।

भारत की बल्लेबाजी संघर्षपूर्ण रही। उप-कप्तान स्मृति मंधाना बिना खाता खोले दूसरे ओवर में आउट हो गईं। उसके बाद प्रतिका रावल (27) और जेमिमा रोड्रिग्स (42) ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। लेकिन रोड्रिग्स और अन्य बल्लेबाजों के जल्द आउट होने से टीम पर दबाव बढ़ गया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंद में केवल 25 रन बनाए और अलाना किंग ने उन्हें पगबाधा आउट किया। ऋचा घोष (18) और काशवी गौतम भी कोई खास योगदान नहीं दे पाईं। अंत में दीप्ति शर्मा (29) और स्नेह राणा ने आठवें विकेट के लिए 63 रन जोड़कर टीम को थोड़ी राहत दी, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। दीप्ति को 40वें ओवर में पगबाधा आउट किया गया। राणा ने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया। उन्होंने पहले दो विकेट लिए और फिर 74 गेंदों में 44 रन बनाए। भारत की टीम 45.1 ओवर में 224 रन पर ढेर हो गई। पहले दो वनडे में भी भारत को क्रमशः छह और पांच विकेट से हार मिली थी। हालांकि, भारत ने पिछली तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी। अब ऑस्ट्रेलिया तीनों प्रारूपों की इस सीरीज में 8-4 से आगे है। तीनों प्रारूपों की सीरीज की ट्रॉफी अंक के आधार पर तय होगी, जिसमें हर टी20 और 50 ओवर की जीत के लिए दो अंक और टेस्ट जीत पर चार अंक मिलेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.