TN

TotaRam News

What's Hot

केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश—पारदर्शिता व शुचिता से हो ग्राम्य विकास कार्यों का क्रियान्वयन

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से मनरेगा/ वीबी- जीरामजी के कार्यों तथा उनमें प्रयुक्त सामग्री की आपूर्ति से संबंधित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम्य विकास योजनाएं प्रदेश के गरीब, श्रमिक एवं ग्रामीण परिवारों के सशक्तिकरण का आधार हैं। किसी भी स्तर पर अनियमितता, पक्षपात या हितों के टकराव को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शासनादेश के अनुरूप सभी प्रक्रियाओं की समीक्षा करते हुए पारदर्शी एवं निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करें।
प्रदेश सरकार की मंशा है कि महात्मा गांधी नरेगा योजना / विकसित भारत-रोजगार गारण्टी एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन के लक्ष्यों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्राप्त किया जाए। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी शासनादेश मे महात्मा गांधी नरेगा योजना तथा विकसित भारत-रोजगार गारण्टी एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी रामजी) के अंतर्गत मैटेरियल, ईंधन, स्टेशनरी, अन्य सामग्री अथवा सेवाओं की आपूर्ति हेतु वेण्डर पंजीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं और इन निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारियो को निर्देश दिये गये हैं।
संशोधित निर्देशों के अनुसार मनरेगा/वीबी-जी रामजी कार्यक्रम के क्रियान्वयन से जुड़े पदाधिकारियों/कर्मियों—जैसे क्षेत्र पंचायत प्रमुख, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, सहायक लेखाकार, कम्प्यूटर ऑपरेटर, ग्राम रोजगार सेवक तथा सोशल ऑडिट से जुड़े जिला/ब्लॉक संसाधन व्यक्ति एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर—के पारिवारिक सदस्यों या निकट संबंधियों द्वारा स्थापित फर्म/कम्पनियों को वेण्डर के रूप में पंजीकृत नहीं किया जाएगा। परिवार/संबंधी की परिभाषा जिला पंचायत सेवा नियमावली, 1970 के पैरा-54 के अनुसार निर्धारित की गई है, जिसमें पिता, माता, पति-पत्नी, पुत्र-पुत्री, दामाद, भाई-बहन, सास-ससुर, चाचा-मामा, भतीजा-भांजा, चचेरा/ममेरा भाई आदि सम्मिलित हैं। इस संबंध में सभी जिला कार्यक्रम समन्वयकों/जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जनपदों में मनरेगा एवं वीबी-जी रामजी के अंतर्गत वेण्डर के रूप में पंजीकृत फर्मों/कम्पनियों की पृष्ठभूमि की पुनः गहन जांच कर उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.