/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

“जिलों का समग्र विकास: विकसित भारत के लिए शासन में बदलाव” पर राष्ट्रीय शासन सम्मेलन 3 मार्च को Jammu में आयोजित होगा

Table of Content

डेस्क। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी), जम्मू एवं कश्मीर सरकार के सहयोग से 3 मार्च, 2026 को जम्मू में ‘‘जिलों का समग्र विकास: विकसित भारत के लिए शासन में बदलाव’’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय शासन सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री माननीय डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू एवं कश्मीर के माननीय मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला संयुक्त रूप से राष्ट्रीय शासन सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और उद्घाटन भाषण देंगे। इस सम्मेलन में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कारों की विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत मान्यता प्राप्त शासन मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।
डीएआरपीजी की सचिव रचना शाह और जम्मू एवं कश्मीर सरकार के मुख्य सचिव अटल दुल्लू भी उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इससे विचारों और व्‍यवस्‍थाओं के सार्थक आदान-प्रदान के लिए एक उपयुक्त वातावरण तैयार होगा।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री पुरस्कार विजेता 2023 और 2024 की पहलों के प्रदर्शन सत्र से होगा। इसमें एलुरु (आंध्र प्रदेश), गोमती (त्रिपुरा), कोरापुट (ओडिशा) और कारगिल (लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश) सहित जिलों और संस्थानों की प्रस्तुतियां शामिल होंगी। दूसरे तकनीकी सत्र में नलबाड़ी (असम), कुपवाड़ा (जम्मू एवं कश्मीर) और आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम जिले की प्रिज्‍म 10 पहल सहित अन्य पुरस्कार विजेता पहल प्रस्तुत की जाएगी। इसमें आकांक्षी ब्लॉक, नवाचार परियोजनाएं और समग्र जिला विकास मॉडल शामिल हैं।

जम्मू एवं कश्मीर की सर्वोत्तम व्‍यवस्‍थाओं पर एक समर्पित सत्र में कुलगाम जिले के शासन संबंधी नवाचारों, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा आरएफआईडी-सक्षम यात्रा प्रबंधन और रामबन जिले की ई-सुविधा पहल का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस शासन सम्मेलन में भारत भर से 200 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है जिनमें वरिष्ठ प्रशासक, क्षेत्र विशेषज्ञ और लोक प्रशासन के क्षेत्र में कार्यरत लोग शामिल हैं। इस राष्ट्रीय शासन सम्मेलन का उद्देश्य देश भर के जिलों द्वारा अपनाई गई उन नवोन्मेषी शासन पद्धतियों को प्रदर्शित और प्रसारित करना है जिनसे सेवा वितरण, नागरिक कल्याण और स्थानीय विकास परिणामों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह सम्मेलन जिला कलेक्टरों, वरिष्ठ अधिकारियों, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों को अपने अनुभव साझा करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और प्रमुख योजनाओं के व्यापक कार्यान्वयन, विभिन्न क्षेत्रों में एकीकृत विकास और प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र के लिए रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने हेतु एक मंच प्रदान करता है। यह शासन सम्मेलन सहयोग और आपसी शिक्षा को बढ़ावा देकर सफल मॉडलों को संस्थागत रूप देने, प्रभावशाली पहलों को व्यापक स्तर पर लागू करने और जमीनी स्तर पर समावेशी और नागरिक-केंद्रित शासन की दिशा में भारत की प्रगति को गति देने का प्रयास करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.