TN

TotaRam News

What's Hot

ए के शर्मा ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर में केंद्रीय बजट के संबंध में की प्रेस वार्ता

Table of Content

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर के निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय बजट की प्रमुख घोषणाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट नेशन फर्स्ट की सोच को साकार करने वाला है और देश के समग्र, संतुलित एवं समावेशी विकास को नई गति देगा। मंत्री ने कहा कि यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग—के उत्थान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की मूल भावना को और अधिक मजबूत करता है। नगर विकास मंत्री ने बताया कि बजट में कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं। दिल्ली–वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर तथा वाराणसी–सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से पूर्वांचल सीधे देश की राजधानी और पूर्वोत्तर भारत से जुड़ेगा। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, उद्योग और निवेश को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से पूर्वांचल के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों की स्थिति में आमजन को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि इस बजट में नारी सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। स्वयं सहायता समूहों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल की गई है। साथ ही लखपति दीदी योजना का व्यापक विस्तार कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य किया गया है।उन्होंने कहा कि उद्योग एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी विशेष प्रयास किए गए हैं। टेक्सटाइल्स, हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु विशेष रियायतें दी गई हैं। एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और लॉजिस्टिक पार्क के माध्यम से उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।नगर विकास मंत्री ने कहा कि म्युनिसिपल बॉन्ड के प्रावधान से नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। एक हजार करोड़ ₹ से अधिक के म्युनिसिपल बॉन्ड पर सौ करोड़ ₹ के प्रोत्साहन से नगर निकायों को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे। इस क्षेत्र में लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और आगरा पहले से ही रोल मॉडल के रूप में स्थापित हो चुके हैं। मंत्री ने कहा कि इस बजट में कृषि को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं। जैविक खेती करने, आधुनिक तकनीक को खेतों तक पहुंचाने, सिंचाई की सुविधाओं के विस्तार आदि पर बल दिया गया है। प्राकृतिक खेती कृषि संस्करण एवं एग्री स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने से ग्रामीण युवाओं को नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन और संस्कृति को भी बजट में विशेष महत्व दिया गया है।संस्कृति एवं पर्यटन को प्रोत्साहित करने से स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट देश के विकास को नई दिशा देने वाला तथा नेशन फर्स्ट की भावना को और अधिक सशक्त करने वाला है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.