TN

TotaRam News

What's Hot

डॉ. मंडाविया ने खेल विकास में गुणवत्तापूर्ण कोचिंग पर दिया जोर

Table of Content

डेस्क। नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनएसएनआईएस) में शुक्रवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “ग्रासरूट टू ग्रेटनेस: टैलेंट आइडेंटिफिकेशन एंड एथलीट डेवलपमेंट” का शुभारम्भ हुआ। सम्मेलन में भाग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने इस बात पर स्पष्ट रूप से बल दिया कि भारत को 2047 तक विश्व के शीर्ष 5 खेल राष्ट्रों में शामिल होने के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करने के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षकों का विकास करना आवश्यक है। इस पहल के बारे में बात करते हुए, केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा: “खेल उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए, हम ‘ग्रासरूट टू ग्रेटनेस – टैलेंट आइडेंटिफिकेशन एंड एथलीट डेवलपमेंट’ पर दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। भारत का लक्ष्य वैश्विक खेल शक्ति बनना है। खेलो इंडिया जैसी पहल युवा एथलीटों के लिए रास्ते बना रही हैं… हमारा ध्यान जमीनी स्तर के विकास, खेल अवसंरचना और एथलीटों की सफलता के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग पर है। यह सम्मेलन प्रतिभा पहचान, एलटीएडी और खेल विज्ञान एकीकरण में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए वैश्विक विशेषज्ञों को एक मंच पर लाया है।”
एनएसएनआईएस पटियाला, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के अंतर्गत खेल प्रशिक्षण और खेल विज्ञान शिक्षा का सर्वोच्च राष्ट्रीय संस्थान है। इस सम्मेलन में 600 से अधिक इच्छुक प्रशिक्षकों, प्रख्यात खिलाड़ियों, खेल वैज्ञानिकों, प्रशासकों, शिक्षाविदों और छात्रों के साथ-साथ 30 से अधिक ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने भाग लिया, जिससे यह देश में खेल विकास के क्षेत्र में ज्ञान साझा करने वाले सबसे बड़े मंचों में से एक बन गया है। सम्मेलन का उद्घाटन युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) के सचिव (खेल) और एसएआई के महानिदेशक हरि रंजन राव ने किया। श्री हरि रंजन राव ने कहा कि खेल मंत्रालय “एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।” सिंगिडुनम विश्वविद्यालय, सर्बिया में शारीरिक शिक्षा और खेल प्रबंधन संकाय के डीन प्रोफेसर नेनाद ट्रुनिक ने इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में भाग लेने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “मैं पटियाला में आयोजित इस सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण का आभारी हूं। यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। यह हम सभी के लिए सूचना साझा करने, विचारों और सुझावों का आदान-प्रदान करने का एक शानदार अवसर है, न केवल भावी प्रशिक्षकों के साथ, बल्कि कोचिंग क्षेत्र में प्रवेश करने वाले छात्रों और खिलाड़ियों के साथ भी। इससे हम जैसे लोगों को भारतीय प्रशिक्षकों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान प्रदान करने का मौका भी मिला है। एफआईबीए बास्केटबॉल कोच रिचर्ड ली ब्रूक्स, जो स्लोवाकिया राष्ट्रीय टीम के युवा कोच भी हैं, ने कहा कि प्रतिभा की तलाश करने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कोचों को कौशल प्रदान करना और ज्ञान देना। भले ही किसी बच्चे में जन्मजात प्रतिभा हो, लेकिन उसे कैसे पोषित और निर्देशित किया जाए, यही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाएगा। रिचर्ड ली ब्रूक्स ने मीडिया को बताया, “मैं आमतौर पर राष्ट्रीय टीमों को कोचिंग देता था, लेकिन कभी-कभी मुझे युवा टीमों को भी कोचिंग देनी पड़ती थी, क्योंकि जिन्हें आप लोग युवा टीमें या जमीनी स्तर की टीमें कहते हैं, हमारे पास वैसी कोई टीम नहीं थी। इसलिए, हमने लगभग शुरुआत से ही काम शुरू किया। कोचों को प्रशिक्षण देना सिखाया और फिर बच्चों को टीम में शामिल किया। भारतीय बास्केटबॉल अब आगे बढ़ रहा है, जाहिर है अभी लंबा सफर तय करना है। इसलिए, अपने कोचों को प्रशिक्षित करना महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इतने महत्वपूर्ण हो जाते हैं, क्योंकि वे अब तक अज्ञात अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं।”
सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख विशेषज्ञों में फर्रुह अहमदव (वैज्ञानिक विभाग के प्रमुख, समरकंद राज्य विश्वविद्यालय), डॉ. पिनार याप्राक (सहायक प्रोफेसर, तुर्की), प्रोफेसर डॉ. हन्नो फेल्डर (कार्यवाहक निदेशक, ओलंपिक प्रशिक्षण केंद्र) और डॉ. मार्टिन टॉम्स (वैश्विक खेल शिक्षा और कोचिंग के एसोसिएट प्रोफेसर, बर्मिंघम विश्वविद्यालय, ब्रिटेन) शामिल थे। 7 मई, 1961 को स्थापित नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला में 268 एकड़ में फैला एशिया का सबसे बड़ा खेल संस्थान है। स्थापना के बाद से इस संस्थान ने 17 पद्म श्री, 12 द्रोणाचार्य, 17 मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और 175 अर्जुन पुरस्कार विजेता दिए हैं।
मार्टिन टॉम्स ने एसएआई मीडिया को बताया, “पिछले 15 वर्षों में पटियाला मेरा दूसरा घर बन गया है और यहां हो रहे विकास को देखकर बहुत खुशी होती है। ‘ग्रासरूट टू ग्रेटनेस’ जैसे सम्मेलन वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। किसी भी स्तर पर किसी भी भारतीय एथलीट की यात्रा का समर्थन करने के लिए हमें यह समझना होगा कि उन चैंपियनों को तैयार करने के पीछे क्या-क्या होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे पास यहां ऐसे प्रशिक्षु हैं जो आगे चलकर अगली पीढ़ी के कोच बनेंगे और प्रतिभाशाली एथलीटों की पहचान करने में मदद करेंगे। यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि हम सभी चाहते हैं कि भारत पदक तालिका में शीर्ष पर हो।” भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के वरिष्ठ प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने विशेषज्ञों के साथ बातचीत की और युवा प्रतिभाओं की पहचान करने, दीर्घकालिक विकास के रास्ते बनाने और एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय सफलता के लिए तैयार करने के संबंध में अपने व्यावहारिक अनुभवों और रणनीतिक अंतर्दृष्टि को भी साझा किया। इस अवसर पर पंजाब सरकार के विशेष मुख्य सचिव सर्वजीत सिंह (आईएएस) ने कहा: “इस तरह के सम्मेलन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनसे हमारे प्रशिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में बहुमूल्य ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिलती है। पंजाब सरकार का खेल बजट पहले 250-300 करोड़ रुपये के बीच हुआ करता था, जो अब तीन गुना बढ़कर लगभग 1,000 करोड़ रुपये हो गया है। हम ग्राम पंचायत स्तर पर लगभग 3,000 मौजूदा खेल के मैदानों को उचित घास, सिंचाई व्यवस्था, शौचालय और चेंजिंग रूम आदि से सुसज्जित कर रहे हैं। प्रशिक्षकों की संख्या भी सात गुना बढ़कर 350 से लगभग 2300 हो गई है और उत्कृष्ट प्रशिक्षकों को तुरंत सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। यह दर्शाता है कि राज्य सरकार खेल विकास को लेकर कितनी गंभीर है।”

       

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पवित्र प्रदर्शनी के प्रारंभिक दो दिनों में 11,969 अनुयायी टीजीएल मठ पहुंचे डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में थुबचोग गत्सेल लिंग (टीजीएल) मठ (लोअर गोम्पा) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पवित्र प्रदर्शनी के अवसर पर हजारों अनुयायियों को भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण का संस्कृत श्लोक किया साझा डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। भगवान श्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

बरपार गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर...

आईएनएस सूरत ओमान के मस्कट पहुंचा

भारत-ओमान की मजबूत समुद्री साझेदारी को मजबूती डेस्क। भारतीय नौसैन्य पोत आईएनएस सूरत 8 नवंबर, 2026 को भारत और ओमान की रॉयल नेवी के द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (समुद्री समीर) के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए ओमान के मस्कट पहुंचा। इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं की समन्वित गश्त...

जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा

अयोध्यावासियों ने 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में देखी रामायण की भव्य झलक अयोध्या। दीपोत्सव की रौनक के बाद जमघट के मौके पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्यावासियों के लिए 2100 स्वदेशी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.