TN

TotaRam News

What's Hot

शब्दों के जाल में उलझता मानव जीवन: क्या शब्द ही अभिव्यक्ति का एकमात्र माध्यम हैं?

Table of Content

प्राकृतिक भाषा और मानवीय संवेदनाओं पर एक विचारोत्तेजक दृष्टिकोण

कामेश मानव।

लखनऊ। शब्द मानव जाति के अपने अंदर उठने वाले भावों को व्यक्त करने का एक माध्यम है। शब्दों के माध्यम से ही हम सभी एक दूसरे से बात-चीत कर पाते हैं और किसके विचार क्या हैं, सही रूप मे जान पाते हैं। यद्यपि संसार में शब्दों का मात्र एक ही प्रचलन हर जगह नहीं है क्योंकि हर स्थान पर भाषा बदल जाती है अतः भाषा के अनुसार शब्द भी बदल जाते हैं परन्तु जहां जिस भाषा का उपयोग किया जाता है वहां उसी भाषा के शब्दों का प्रयोगा होता है। एक ही भाव को व्यक्त करने के लिए अनेक भाषाओं में अनेक शब्दों का प्रयोग किया जाता है। परन्तु मूल तथ्य ये है कि भाव अभिव्यक्ति के लिए शब्द महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। लेकिन ये शब्द व्यक्ति की मूल अभिव्यक्ति नहीं है क्योंकि शब्दों का निर्माण प्राकृतिक नहीं वरन् मानव निर्मित है और समस्त ब्रह्माण्ड में मात्र मानव ही एक ऐसा प्राणी है जो अपने विचार व्यक्त करने के लिए शब्दों का प्रयोग करता है प्रकृति के अन्य कोई भी प्राणी शब्द प्रयोग नहीं करते।

यद्यपि अपने भाव व्यक्त करने के लिए अपनी भाषा का प्रयोग हर प्राणी करता है परन्तु वह भाषा उनकी प्राकृतिक देन होती है। जिसे हम आवाज कहते हैं। हम देखते है पशु पक्षी या कोई भी जीव अपनी एक ही आवाज में बोलता है। भारत का जीव हो या दुनिया के किसी भी कोने का हो जिस जीव की जो भाषा होती है पूरी दुनिया में उनकी वही एक ही भाषा है। बस मानव ही ऐसा प्राणी है जो कि स्थान के अनुसार भाषा भी बदल लेता है। किसी देश की मातृ भाषा कुछ है तो किसी की कुछ। यानि भाषा पर भी मानव जति एक नहीं है। इसने अपनी बुद्धी के अनुसार भाषाएं भी बदल ली अतः भाषा के अनुसार इसके शब्द भी भिन्न हो गये। एक भाव व्यक्त करने के लिए किसी देश का मानव कुछ शब्द का प्रयोग करता है तो किसी देश का कुछ और भारतवर्ष तो एक ऐसा देश है की यहां भाषाएं जगह जगह पर बदल जाती हैं। अनेक भाषाओं का मिश्रण है। राज्य के अनुसार भाषाओं का परिवर्तन हो जाता है। और जितनी भाषाएं उतने तरह के शब्द।

शब्दों का जाल बन चुका है ये मानव मस्तिष्क। ये शब्द के बिना लगता है कुछ कर ही नहीं सकता और शब्दों का जाल भी ऐसा है की लोग एक दूसरे को इसमें उलझााने का काम भी बड़ी चतुराई से कर लेते हैं। हम देखेते हैं कि बड़े-बड़े विद्वान एक ही शब्द को इतनी बार प्रयोग करते हैं या एक भाव को इस तरह व्यक्त करते हैं कि समझ से परे होता है। खास कर वो लोग जो मनुष्य को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं अपने आप को विद्वान या श्रेष्ठ दिखाना चाहते हैं वो लोग शब्दों का ऐसा ताना-बाना बुनते हैं कि साधारण व्यक्तियों के समझ से परे होता है। परन्तु मानव भी अपने भाव को किसी से कम समझने वाला तो होता है नहीं अतः जिन शब्दों का मतलब नही भी समझ पाता उस पर भी ताली बजाता है। बल्कि और अधिक उत्तेजित होता है कि देखो हम समझ रहे हैं और यह काम शब्दों का जाल बनाने का अधिकतर साहित्यकार, कवि आदि अधिक करते हैं। वास्तव में शब्दों का ऐसा प्रयोग सिर्फ आकर्षण बढ़ाने और खुद को विद्वान दिखाने का एक मात्र साधन है। समझने की बात यह है कि प्राकृतिक रूप से सिर्फ आवाज होती है शब्द नहीं, शब्द मानव निर्मित है और यही शब्द एक ऐसा जाल बन गया कि मानव ही इसमें उलझता है। गाली से लेकर प्रशंसा तक शब्दों से ही किये जाते हैं।

मानव गाली सुनकर लड़ता है प्रशंसा सुनकर खुश होता है। जबकि शायद यदि मात्र आवाज ही भाव व्यक्त करने का माध्यम होता तो इतने विवाद ना होते। प्रकृति कुछ भी ऐसा नहीं बनाती जिसमें विरोध हो , जीवन शैली में कोई अवरोध हो, परन्तु मानव खुद ही विरोध अवरोध का निर्माण कर लेता है। ये मानव अपने ही विचारों का मण्डन और खण्डन दोनों खुद ही कर लेता है एक तरफ से कहता है शब्दों में कुछ नहीं रखा है दूसरी तरफ शब्दों में ही उलझा हुआ है। प्रकृति के अन्य कोई भी प्राणी शब्दों में उलझे नहीं दिखते बस एक मानव ही ऐसा प्राणी है और शब्दों का ऐसा जाल बनाया गया है कि ग्रन्थ शास्त्र शब्दकोश तक का निर्माण कर लिया लेकिन फिर भी यदि सही मायने में मानव का जो प्राकृतिक अनुभूति है उसे व्यक्त करना हो तो वहां वह निःशब्द हो जाता है। अर्थात् हम देखते हैं कि बहुत बार हमारे भीतर कुछ एहसास होता है पर हम उसे व्यक्त नहीं कर पाते और कह देते हैं कि कैसे कहूं कि हमे क्या महसूस हो रहा है। अपनी खुशी अपने दुःख अपने एहसास व्यक्त करने के शब्द इसके पास नहीं होते हैं। ये तो एहसास की बात है हम देखते है कि बहुत से ऐसे शब्द है जिन्हें हम व्यक्त करने में असमर्थ होते हैं। जैसे मीठा खाने के बाद हम कहते हैं मीठा है परन्तु कभी कोई ये नहीं बता पाता कि कैसा मीठा है। चीनी भी मीठी होती है दूध भी मीठा होता है पर दोनों के मिठास में फर्क होता है। फल भी मीठे होते हैं शहद भी मीठी होती है लेकिन फर्क है। आज तक कोई नहीं जो एक पदार्थ के भी वास्तविक स्वाद को शब्दों से व्यक्त कर सकता है। फिर भी शब्दों को ही सबकुछ मान लिया जाता है।

ये तो मात्र स्वाद की बात है इसी तरह मानव के अनेक एहसास ऐसे होते है जिन्हे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं होते फिर भी मानव शब्दों में उलझा हुआ है। प्रकृति एहसास की भाषा का सृजन करती है। मूल रूप से किसी अनुभूति को सभी प्राणी एक ही एहसास करते हैं और सबकी अभिव्यक्ति भी एक ही होती है। परन्तु मानव अपने बुद्धी का प्रयोग कर हर भाव को व्यक्त करने के अनेकार्थी शब्दों का निर्माण कर लिया और अब ये स्थिति है कि शब्दों के बिना समाज में जीना भी मुश्किल सा हो गया है। आज समाज की ये स्थिति है कि जो व्यक्ति बोल नहीं पाता उसे गूंगा कहा जाता है सोचने की बात है कि गूंगा उस व्यक्ति को मात्र इसलिए कहा जा रहा है क्योंक वह मानव निर्मित शब्दों का उच्चारण नहीं कर पा रहा है। ऐसा नहीं है कि वह किसी घटना का एहसास नहीं करता या उसे किसी बात का भान नहीं है बस वह शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाता तो ये समाज उसे तुक्ष भावनाओं से देखता है। जबकि वह गूंगा भी प्रकृति का एहसास करता है।

आज मानव समाज शब्दों के जाल में ऐसा उलझ गया है कि यह उस इशारे को भी समझने में असमर्थ हो गया है जो कि प्राकृतिक भाषा है। आखिर पृथ्वी के सारे प्राणी अपने भाव की अभिव्यक्ति इशारे से ही तो करते हैं परन्तु मानव न उन इशारों को समझ पाता है और न ही खुद वैसा जीवन जी पाता है और उन प्राणियों को खुद के आगे तु़क्ष समझता है। इसे लगता है कि शब्द नहीं तो व्यर्थ है सबकुछ अर्थात् इसे प्राकृतिक प्रक्रिया पर उतना भरोसा ही नहीं है जितना स्वनिर्मित स्थितियों पर है। यह अपने अहंकार में इतना चूर हो चुका है कि प्रकृति को समस्त प्राणी को अपने आगे व्यर्थ बेकार समझता है और देखा जाए तो मात्र शब्द ही तो है जो मानव को अन्य प्राणियों से अलग करते हैं। यदि मानव भी शब्दों से परे होता तो शायद आज समाज में जो इतनी विकृतियां फैली हैं यह भी ना होती सभी स्थितियों का एहसास करते और खुद में मस्त रहते परन्तु शब्दों के जाल ने इसे प्रेम और द्वेष दोनों सिखा दिया। शब्दों पर ही सन्धि है और शब्दों पर ही विवाद है शब्दो पर टिका है मानव जाति का अस्तित्व मानो शब्द नहीं तो मानव जीवन व्यर्थ है। मानव अपना जीवन खुद से ही शब्दों के जल फंसा कर जटिल बना लिया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शब्दों के जाल में उलझता मानव जीवन: क्या शब्द ही अभिव्यक्ति का एकमात्र माध्यम हैं?

प्राकृतिक भाषा और मानवीय संवेदनाओं पर एक विचारोत्तेजक दृष्टिकोण कामेश मानव। लखनऊ। शब्द मानव जाति के अपने अंदर उठने वाले भावों को व्यक्त करने का एक माध्यम है। शब्दों के माध्यम से ही हम सभी एक दूसरे से बात-चीत कर पाते हैं और किसके विचार क्या हैं, सही रूप मे जान पाते हैं। यद्यपि संसार...

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव-2026 का भव्य समापन

चार दिवसीय उत्सव में जनजातीय कला, लोकनृत्य, संगीत और हस्तशिल्प का दिखा अनूठा संगम लखनऊ। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव–2026 का आज यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर, लखनऊ में भव्य समापन हुआ। 23 से 26 नवंबर तक आयोजित इस उत्सव ने देश की समृद्ध जनजातीय...

टीजीटी भर्ती: स्नातक के बाद एकल विषय में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अनंतिम आवेदन की अनुमति

दस्तावेजों के सत्यापन और हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा आवेदन लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 07/2026 (प्रकाशित तिथि 23 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम/टी.जी.टी.) भर्ती के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के...

KGMU में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की भी दी गई जानकारी लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में महिलाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. के.के. सिंह के नेतृत्व में आयोजित...

7 दिन में नहीं बताई दवा की खरीद-बिक्री की कीमत तो लाइसेंस होगा निरस्त

हॉस्पिटल फार्मेसियों पर एफएसडीए की सख्ती लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में पारदर्शिता दिलाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में प्रदेश के 64 जनपदों की 381 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आयुक्त, एफएसडीए के 1...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.