TN

TotaRam News

What's Hot

टीजीटी भर्ती: स्नातक के बाद एकल विषय में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अनंतिम आवेदन की अनुमति

Table of Content

दस्तावेजों के सत्यापन और हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 07/2026 (प्रकाशित तिथि 23 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम/टी.जी.टी.) भर्ती के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में पात्र अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से आवेदन प्रस्तुत करने तथा चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में योजित रिट याचिका संख्या-18985/2026 (आशुतोष मिश्रा एवं 156 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य) तथा उससे संबद्ध रिट याचिकाओं में 26 नवम्बर 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है।

टीजीटी भर्ती में पात्र अभ्यर्थियों को अनंतिम आवेदन की अनुमति

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात एकल विषय में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि का ऐसा डिग्री पाठ्यक्रम पूर्ण किया है, जिसे स्नातक डिग्री के समकक्ष मान्यता प्राप्त है तथा जिन्होंने स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अथवा स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें विज्ञापन के सापेक्ष अनंतिम रूप से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने एवं चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे अर्हताधारी अभ्यर्थी, जो विज्ञापन की अंतिम तिथि 28 नवम्बर 2026 तक उपर्युक्त निर्धारित शैक्षिक अर्हताएं पूर्ण करते हैं, वे अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन पूर्णतः अनंतिम (Provisional) रहेगा। यह अभ्यर्थन संबंधित अंकपत्रों, प्रमाणपत्रों एवं अन्य शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन, निर्धारित अर्हताओं की पूर्ति तथा माननीय उच्च न्यायालय में उपर्युक्त याचिका में पारित होने वाले अंतिम आदेश के अधीन होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शब्दों के जाल में उलझता मानव जीवन: क्या शब्द ही अभिव्यक्ति का एकमात्र माध्यम हैं?

प्राकृतिक भाषा और मानवीय संवेदनाओं पर एक विचारोत्तेजक दृष्टिकोण कामेश मानव। लखनऊ। शब्द मानव जाति के अपने अंदर उठने वाले भावों को व्यक्त करने का एक माध्यम है। शब्दों के माध्यम से ही हम सभी एक दूसरे से बात-चीत कर पाते हैं और किसके विचार क्या हैं, सही रूप मे जान पाते हैं। यद्यपि संसार...

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव-2026 का भव्य समापन

चार दिवसीय उत्सव में जनजातीय कला, लोकनृत्य, संगीत और हस्तशिल्प का दिखा अनूठा संगम लखनऊ। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव–2026 का आज यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर, लखनऊ में भव्य समापन हुआ। 23 से 26 नवंबर तक आयोजित इस उत्सव ने देश की समृद्ध जनजातीय...

टीजीटी भर्ती: स्नातक के बाद एकल विषय में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अनंतिम आवेदन की अनुमति

दस्तावेजों के सत्यापन और हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा आवेदन लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 07/2026 (प्रकाशित तिथि 23 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम/टी.जी.टी.) भर्ती के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के...

KGMU में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की भी दी गई जानकारी लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में महिलाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. के.के. सिंह के नेतृत्व में आयोजित...

7 दिन में नहीं बताई दवा की खरीद-बिक्री की कीमत तो लाइसेंस होगा निरस्त

हॉस्पिटल फार्मेसियों पर एफएसडीए की सख्ती लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में पारदर्शिता दिलाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में प्रदेश के 64 जनपदों की 381 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आयुक्त, एफएसडीए के 1...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.