TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके

Table of Content

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की भी दी गई जानकारी

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में महिलाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. के.के. सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में आत्मरक्षा प्रदर्शन (सेल्फ डिफेंस डेमोंस्ट्रेशन) और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में पूनम संधू, उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड (BSG UP) की प्रादेशिक संयुक्त सचिव (State Joint Secretary) एवं नौशाद अली सिद्दीकी, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, उत्तर प्रदेश (BSG UP ) में प्रादेशिक संगठन आयुक्त (स्काउट) (State Organising Commissioner & Scout) उपस्थित रहे। इन्होंने छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीकों के प्रति जागरूक करना तथा किसी भी आपातकालीन अथवा विषम परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण की आवश्यकताओं एवं विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारियों के बारे में भी बताया।

आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक से दिया महिला सुरक्षा का संदेश

इस अवसर पर प्रशिक्षकों द्वारा आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इसमें शारीरिक हमले से बचाव, खतरे की पहचान, विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास बनाए रखना तथा आवश्यकता पड़ने पर अपनी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षकों द्वारा नुक्कड़ नाटक (Nukkad Natak ) का भी प्रभावशाली मंचन किया गया। इसके माध्यम से महिलाओं के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार, छेड़छाड़, सामाजिक असुरक्षा एवं महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने, महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करने तथा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का संदेश दिया गया।

आत्मरक्षा से बढ़ता है छात्राओं का आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता

अधिष्ठाता, प्रो0 के0 के0 सिंह द्वारा छात्राओं को बताया गया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक कौशल ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सतर्कता, साहस एवं मानसिक रूप से सशक्त होने का भी माध्यम है। इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं एवं छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ।

कार्यक्रम में करमजीत गुप्ता, सोनिया शुक्ला, शिवानी वर्मा, दीपांशु यादव, अकांक्षादीप, महिमा वर्मा, शाम्भवी मिश्रा, स्वप्नील बरनवाल, अनुप कुमार, प्रियांशी सिंह, विधि भार्गव, नावेद आलम, विकास मिश्रा एवं सन्तोष प्रजापति आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं धन्यवाद ज्ञापन शिवानी वर्मा द्वारा किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शब्दों के जाल में उलझता मानव जीवन: क्या शब्द ही अभिव्यक्ति का एकमात्र माध्यम हैं?

प्राकृतिक भाषा और मानवीय संवेदनाओं पर एक विचारोत्तेजक दृष्टिकोण कामेश मानव। लखनऊ। शब्द मानव जाति के अपने अंदर उठने वाले भावों को व्यक्त करने का एक माध्यम है। शब्दों के माध्यम से ही हम सभी एक दूसरे से बात-चीत कर पाते हैं और किसके विचार क्या हैं, सही रूप मे जान पाते हैं। यद्यपि संसार...

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव-2026 का भव्य समापन

चार दिवसीय उत्सव में जनजातीय कला, लोकनृत्य, संगीत और हस्तशिल्प का दिखा अनूठा संगम लखनऊ। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव–2026 का आज यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर, लखनऊ में भव्य समापन हुआ। 23 से 26 नवंबर तक आयोजित इस उत्सव ने देश की समृद्ध जनजातीय...

टीजीटी भर्ती: स्नातक के बाद एकल विषय में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अनंतिम आवेदन की अनुमति

दस्तावेजों के सत्यापन और हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा आवेदन लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 07/2026 (प्रकाशित तिथि 23 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम/टी.जी.टी.) भर्ती के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के...

KGMU में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की भी दी गई जानकारी लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में महिलाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. के.के. सिंह के नेतृत्व में आयोजित...

7 दिन में नहीं बताई दवा की खरीद-बिक्री की कीमत तो लाइसेंस होगा निरस्त

हॉस्पिटल फार्मेसियों पर एफएसडीए की सख्ती लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में पारदर्शिता दिलाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में प्रदेश के 64 जनपदों की 381 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आयुक्त, एफएसडीए के 1...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.