TN

TotaRam News

What's Hot

डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत जिले के 70 स्थलों पर होगा सौंदर्यीकरण, कार्यों का किया गया शुभारंभ

Table of Content

सात विधानसभा क्षेत्रों में 70 प्रतिमा स्थलों पर शुरू हुआ सौंदर्यीकरण कार्य

देवरिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत 31 दिसंबर 2025 तक स्थापित ऐसी विद्यमान मूर्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनके आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कर मूर्तियों को संरक्षित एवं सम्मानजनक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से योजना लागू की गई है। इसके अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 मूर्तियों का सौंदर्यीकरण कराया जाना है। प्रत्येक मूर्ति पर नियमानुसार अधिकतम 10 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इस प्रकार जनपद के सात विधानसभा क्षेत्रों-देवरिया सदर, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, रुद्रपुर, बरहज, सलेमपुर एवं भाटपाररानी में कुल 70 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाना है।

उक्त योजना के अंतर्गत आज लोक भवन, लखनऊ में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में संविधान की उद्देशिका का पाठ किया गया तथा पूर्वाह्न 10 बजे डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा डॉ. बी.आर. आंबेडकर की मूर्ति के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया।

इसी क्रम में जनपद देवरिया के सातों विधानसभा क्षेत्रों में योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण के लिए चयनित मूर्ति स्थलों पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा विकासखंड लार के छावनी टोला कुईचवर में, विधायक देवरिया सदर शलभ मणि त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया द्वारा विकासखंड गौरीबाजार के देवगांव में, विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया द्वारा विकासखंड रामपुर कारखाना के हरपुर कला में, विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद द्वारा विकासखंड रुद्रपुर के जगतमाझा में, विकासखंड देसही देवरिया के ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही द्वारा सहवा में, विधायक बरहज दीपक मिश्र द्वारा विकासखंड भलुअनी के महुई संग्राम में तथा विधायक भाटपाररानी सभाकुंवर द्वारा विकासखंड भाटपाररानी के बेलपार पंडित में संविधान की उद्देशिका का पाठ किया गया एवं डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शब्दों के जाल में उलझता मानव जीवन: क्या शब्द ही अभिव्यक्ति का एकमात्र माध्यम हैं?

प्राकृतिक भाषा और मानवीय संवेदनाओं पर एक विचारोत्तेजक दृष्टिकोण कामेश मानव। लखनऊ। शब्द मानव जाति के अपने अंदर उठने वाले भावों को व्यक्त करने का एक माध्यम है। शब्दों के माध्यम से ही हम सभी एक दूसरे से बात-चीत कर पाते हैं और किसके विचार क्या हैं, सही रूप मे जान पाते हैं। यद्यपि संसार...

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव-2026 का भव्य समापन

चार दिवसीय उत्सव में जनजातीय कला, लोकनृत्य, संगीत और हस्तशिल्प का दिखा अनूठा संगम लखनऊ। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव–2026 का आज यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर, लखनऊ में भव्य समापन हुआ। 23 से 26 नवंबर तक आयोजित इस उत्सव ने देश की समृद्ध जनजातीय...

टीजीटी भर्ती: स्नातक के बाद एकल विषय में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अनंतिम आवेदन की अनुमति

दस्तावेजों के सत्यापन और हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा आवेदन लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 07/2026 (प्रकाशित तिथि 23 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम/टी.जी.टी.) भर्ती के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के...

KGMU में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की भी दी गई जानकारी लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में महिलाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. के.के. सिंह के नेतृत्व में आयोजित...

7 दिन में नहीं बताई दवा की खरीद-बिक्री की कीमत तो लाइसेंस होगा निरस्त

हॉस्पिटल फार्मेसियों पर एफएसडीए की सख्ती लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में पारदर्शिता दिलाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में प्रदेश के 64 जनपदों की 381 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आयुक्त, एफएसडीए के 1...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.