TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में इनर व्हील क्लब ने चेतना संस्थान में आयोजित किया बाल मेला, बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान

Table of Content

बच्चों ने उठाया बाल मेले का आनंद

लखनऊ। इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ, डिस्ट्रिक्ट 312 द्वारा आज चेतना संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में बच्चों के लिए बाल मेला का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना तथा खेल, मनोरंजन और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनके बचपन की खुशियों को साझा करना था। कार्यक्रम में जिला चेयरमैन, डिस्ट्रिक्ट एडिटर मधु भार्गव की उपस्थिति रही।

क्लब की अध्यक्ष कविता अग्रवाल, vice- President Jagrati Jalan ,सचिव CA पल्लवी अग्रवाल, ISO पल्लवी रस्तोगी, एडिटर इंदु अग्रवाल एवं जोनल हेड स्मृता अग्रवाल के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बाल मेले में बच्चों के लिए समोसा, सैंडविच, वेज बिरयानी, भेलपुरी, फ्रूटी, चिप्स, बिस्कुट एवं मफिन्स की व्यवस्था की गई थी। दीपा गर्ग, दीप्ति सिंह एवं सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों और उत्साहपूर्ण सहयोग से यह आयोजन बच्चों के लिए आनंद, मनोरंजन और खुशियों से भरपूर एक यादगार अवसर बन गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शब्दों के जाल में उलझता मानव जीवन: क्या शब्द ही अभिव्यक्ति का एकमात्र माध्यम हैं?

प्राकृतिक भाषा और मानवीय संवेदनाओं पर एक विचारोत्तेजक दृष्टिकोण कामेश मानव। लखनऊ। शब्द मानव जाति के अपने अंदर उठने वाले भावों को व्यक्त करने का एक माध्यम है। शब्दों के माध्यम से ही हम सभी एक दूसरे से बात-चीत कर पाते हैं और किसके विचार क्या हैं, सही रूप मे जान पाते हैं। यद्यपि संसार...

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव-2026 का भव्य समापन

चार दिवसीय उत्सव में जनजातीय कला, लोकनृत्य, संगीत और हस्तशिल्प का दिखा अनूठा संगम लखनऊ। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव–2026 का आज यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर, लखनऊ में भव्य समापन हुआ। 23 से 26 नवंबर तक आयोजित इस उत्सव ने देश की समृद्ध जनजातीय...

टीजीटी भर्ती: स्नातक के बाद एकल विषय में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अनंतिम आवेदन की अनुमति

दस्तावेजों के सत्यापन और हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा आवेदन लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 07/2026 (प्रकाशित तिथि 23 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम/टी.जी.टी.) भर्ती के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के...

KGMU में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की भी दी गई जानकारी लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में महिलाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. के.के. सिंह के नेतृत्व में आयोजित...

7 दिन में नहीं बताई दवा की खरीद-बिक्री की कीमत तो लाइसेंस होगा निरस्त

हॉस्पिटल फार्मेसियों पर एफएसडीए की सख्ती लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में पारदर्शिता दिलाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में प्रदेश के 64 जनपदों की 381 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आयुक्त, एफएसडीए के 1...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.